Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 12:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में पेट्रोल की कीमत शतक के पार, डीजल के दाम भी सौ के करीब
    झारखंड

    रांची में पेट्रोल की कीमत शतक के पार, डीजल के दाम भी सौ के करीब

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  लोगों पर महंगाई की मार लगातार जारी है। रविवार को रांची में पेट्रोल की कीमत शतक के पार पहुंच गई है। आज पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं डीजल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई। रविवार को रांची में एक लीटर पेट्रोल के लिए आम जनता को 100.25 रुपये देने होंगे। वहीं एक लीटर डीजल के लिए 99.80 रुपये चुकाने होंगे। यह झारखंड में पेट्रोल-डीजल की सबसे ज्यादा कीमत है।

    इस वर्ष पेट्रोल की सबसे कम कीमत दो जनवरी को 82.18 पैसे रिकार्ड की गई थी। जबकि 17 अक्टूबर 2020 को कीमत 80.21 पैसे थी। यानि एक वर्ष में पेट्रोल की कीमतों में 20 रुपये की रिकार्ड वृद्धि हुई है। जबकि डीजल की कीमत एक वर्ष पहले 17 अक्टूबर को 74.79 रुपये थी। एक वर्ष में डीजल की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि हुई है। रांची ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह बताते हैं कि डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सबसे बड़ा असर आमलोगों की जेब पर पड़ रहा है।

    माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से सब्जी से लेकर खाद्यान्‍न तक की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं ढुलाई का खर्च बढ़ाने के बाद भी ट्रांसपोर्टरों के लिए मुनाफा निकालना असंभव होता जा रहा है। यही कारण है कि रांची के ट्रांसपोर्टर अपना ट्रक बेच रहे हैं। पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में जितनी तेजी से वृद्धि हो रही है, उसके हिसाब से माल ढुलाई का भाड़ा नहीं बढ़ रहा है। वहीं झारखंड पेट्रोलियम उत्पाद विक्रेता संघ के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में बढ़ोत्तरी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता है।

    पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण डीलरों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। झारखंड में प्रतिमाह डीजल की औसतन बिक्री 1 लाख 35 हजार किलो लीटर होती है। वर्तमान में झारखंड में डीजल पर 22% वैट और प्रतिलीटर 1 रुपये सेस प्रभावी है। हमारा सुझाव होगा कि झारखंड में वैट की दर को घटाकर पेट्रोल की कीमत को नियंत्रित किया जाए।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article17अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article औरंगाबाद में B.A की छात्रा से गैंगरेप, कार से अगवा करके बेहोश कर किया रेप

    Related Posts

    कोडरमा

    मूसलाधार बारिश में तेज रफ्तार का कहर, चली गई एक बुजुर्ग की जान

    October 29, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का खुलासा, दिल्ली पुलिस के शिकंजे में मास्टरमाइंड

    October 29, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में खुलेआम फेंके गए हजारों इस्तेमाल हुए ब्लड सैंपल, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

    October 29, 2025
    Latest Posts

    बेगूसराय में NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन बड़े अधिकारी घायल

    October 29, 2025

    जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के रात में काम करने पर प्रतिबंध हटाने का रखा प्रस्ताव

    October 29, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

    October 29, 2025

    सर्दी में घर को गर्म और खूबसूरत बनाने वाले ये 5 पौधे लगाएं

    October 29, 2025

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, रद्द करने बोला ऑस्ट्रेलिया कंसर्ट

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.