Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 2:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की टांगी से काटकर की हत्या, खुद भी कुएं में कूद दी जान
    झारखंड

    पलामू: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की टांगी से काटकर की हत्या, खुद भी कुएं में कूद दी जान

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू. झारखंड के पलामू में घरेलू विवाद में पति ने पहले टांगी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी, फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना जिले के छतरपुर थानाक्षेत्र के खजूरी ग्राम की है. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों के मुताबिक दोनों में छोटी-छोटी बात पर विवाद होता रहता था.

    जानकारी के अनुसार रविवार को बलराम भुइया की अपनी पत्नी सुकिया देवी से कहासुनी हो गई. इससे नाराज बलराम घर से चला गया. थोड़ी देर बाद घर लौटने के बाद दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया. इससे गुस्साए बलराम ने घर में रखे टांगी से वारकर पत्नी सुकिया देवी को घायल कर दिया.

    ग्रामीणों के सहयोग से घायल सुकिया देवी को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. इधर पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति बलराम भुइयां घर के पास कुएं में कूदकर जान दे दी.

    ग्रामीणों के द्वारा खोजबीन किए जाने के बाद बलराम भुइंया का शव कुएं में मिला. सूचना पर छतरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर मेदनीनगर एमएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    मृत दंपति के 4 बच्चे हैं. सभी की शादी हो चुकी है.ग्रामीणों की माने तो इस विवाद की पूरी जड़ पारिवारिक समस्या ही है. पहले भी दंपति के बीच कई बार आपसी विवाद हो चुके थे. घटना से गांव में मातम पसर गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : सड़क दुर्घटना में बोलेरो पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल,चालक की मौत
    Next Article गिरिडीह : लोगो ने संपूर्ण लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां, तालाब में मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस ने खदेड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.