Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 1:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा में रविन्द्र गंझू दस्ता ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, कांस्टेबल भूलेश्वर गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    लोहरदगा में रविन्द्र गंझू दस्ता ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, कांस्टेबल भूलेश्वर गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2021Updated:February 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive team

    रांची/लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के अति नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। घटना आज सुबह करीब 9.45 बजे की है। घायल पुलिसकर्मी लोहरदगा जिला बल में कॉन्स्टेबल भूलेश्वर बताया जा रहा है। रविन्द्र गंझू द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया है। आईईडी ब्लास्ट के बाद से पूरे इलाके में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सीआरपीएफ 158 बटालियन और जिला पुलिस पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चला रही है। गंभीर रूप से घायल जवान को जंगल इलाके से रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रांची से हेलीकॉप्टर घायल जवान को लाने के लिए लोहरदगा की ओर रवाना हो चुकी है।

    आईईडी पर रखा गया था घायल कांस्टेबल का पैर
    सूत्रों के अनुसार सूचना मिली थी कि रविन्द्र गंझू समेत दस्ता के कई सदस्य इलाके में एकत्रित होकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना का सत्यापन करते हुए जिला पुलिस और सीआरपीएफ 158 बटालियन की टीम बना कर संयुक्त तरह से अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों की टीम जंगल के अंदर पहुंची थी। इसी बीच नक्सलियों द्वारा बिछाये गए आईईडी पर जिला पुलिस के एक कांस्टेबल का पैर रखा गया। कॉन्स्टेबल मामले को कुछ समझ पाता, आईईडी ब्लास्ट हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आईईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने अपना पोजीशन लेकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिजी लोगों को मिलने वाले बॉडीगार्डस का तैयार हो रहा है डाटा, बकाया पैसे को लेकर दिया जाएगा नोटिस
    Next Article पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आठवें दिन तेजी

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 13 वर्षीय किशोरी रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    CM नीतीश कुमार ने किया राजेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

    June 18, 2025

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.