Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 8:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मैट्रिक-इंटर सहित एक दर्जन परीक्षाओं पर ग्रहण! जानें क्यूं
    झारखंड

    झारखंड में मैट्रिक-इंटर सहित एक दर्जन परीक्षाओं पर ग्रहण! जानें क्यूं

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJanuary 19, 2025Updated:January 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JAC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC द्वारा आयोजित होने वाली एक दर्जन से अधिक परीक्षाओं पर ग्रहण लग गया है. दरअसल 18 जनवरी को JAC अध्यक्ष अनिल कुमार महतो के कार्यकाल का अंतिम कार्य दिवस था. उसके बाद JAC (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) अध्यक्ष विहिन हो गया है.

    ऑटोनोमस बॉडी होने की वजह से JAC के कामकाज की जिम्मेदारी संवैधानिक रूप से अध्यक्ष में निहित है, जाहिर तौर पर अध्यक्ष के नहीं होने से मैट्रिक-इंटर सहित आधा दर्जन से अधिक परीक्षा आयोजित नहीं हो पाएगी. अगर JAC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द नहीं की जाती है तो 28 जनवरी से होने वाली आठवीं बोर्ड और 29 जनवरी से नौवीं बोर्ड की परीक्षा को तत्काल टालना पड़ सकता है. इसी तरह JAC बोर्ड द्वारा मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से निर्धारित है उसे भी टालना पड़ेगा. जिससे राज्य के लाखों छात्रों का भविष्य अधर में हो जाएगा. हालांकि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा है कि JAC अध्यक्ष का जल्द मनोनयन हो जायेगा. सरकार गंभीर है और मुख्यमंत्री स्तर से इसकी नियुक्ति की जाएगी.

    इस दिन अनिल कुमार महतो बने थे जैक अध्यक्ष

    काफी जद्दोजहद के बाद राज्य सरकार ने 18 जनवरी 2022 को डॉ अनिल कुमार महतो को JAC अध्यक्ष और विनोद सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया था. JAC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है. इसी के तहत मिली जानकारी के अनुसार अपने अंतिम कार्य दिवस पर अपना अनुभव साझा करते हुए अनिल कुमार महतो ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि JAC जैसे संस्था का अध्यक्ष बनने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने 70 परीक्षा आयोजित की जो बिल्कुल ही पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार मुक्त आयोजित हुआ.

    अनिल कुमार महतो ने कहा कि कई राज्यों में प्रश्न पत्र लीक होने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन झारखंड में हम लोगों ने ऐसी व्यवस्था कर रखी कि प्रश्न पत्र लीक होने का सवाल ही नहीं उठता है. अनिल कुमार महतो ने दावा करते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल में सबसे कम समय में रिजल्ट घोषित करने का रिकॉर्ड बना. डिजिलॉकर में 3 करोड़ से अधिक सर्टिफिकेट हैं जो सुरक्षित हैं. व्यवस्था ऐसी है कि जैक की बिल्डिंग आज से जल सकती है लेकिन डॉक्यूमेंट को कोई क्षति नहीं होगी. हमने ऑनलाइन व्यवस्था करके जैक को पारदर्शी बनाया जिससे परीक्षार्थियों को घर बैठे सुविधा मिल सके.

    बगैर अध्यक्ष कैसे होगा JAC बोर्ड की परीक्षा

    JAC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित होने वाली करीब आधा दर्जन परीक्षा लटक गई है. सबसे पहले आठवीं, नौवीं, मैट्रिक, इंटर और ग्यारहवीं की परीक्षा निर्धारित समय पर नहीं हो सकेगी. इसके अलावे मध्यमा, मदरसा बोर्ड ,झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा जैसी एक दर्जन परीक्षा पर ग्रहण लग गया है. इतना ही नहीं JAC के प्रशासनिक कामकाज के भी प्रभावित होने की संभावना है.

    इन्हीं परेशानियों को देखते हुए JAC ने राज्य सरकार से अध्यक्ष के मनोनयन के लिए पत्र लिखा है. गौरतलब है कि पिछली बार तत्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के हस्तक्षेप और व्यक्तिगत प्रयास के बाद 18 सितंबर 2021 से खाली पड़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद को अंततः 18 जनवरी 2022 को भरा गया था. रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रहे अनिल महतो को अध्यक्ष बनाया गया था जबकि केसी कॉलेज बेड़ो के प्रोफेसर इंचार्ज डॉक्टर विनोद सिंह उपाध्यक्ष बने थे.

    Also Read : पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    Also Read : अचानक कौए की मौ’त से ग्रामीणों में दहशत, जांच जारी

    Also Read : ठंड, कोहरा और धुंध, झारखंड में 4 दिन मौसम रहेगा कूल

    Also Read : वेडिंग सीजन में सस्ता हुआ सोना, खरीदारी का ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा

    Also Read : Rashifal, 19 January 2025 : मेष से मीन राशि तक जानें आज का राशिफल

    Also Read : वन विभाग ने 32 कोयला खदानों को किया सील… जानिये कहां

    Also Read : JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे : बाबूलाल

    8th Board Exam 9th Board Exam Chief Minister of Jharkhand Delay in Jharkhand Board Exams Education Minister Ramdas Soren Future of Jharkhand Students Intermediate Exam Jac JAC Chairman Appointment JAC अध्यक्ष नियुक्ति Jharkhand Academic Council Jharkhand Board Exam Jharkhand Education Crisis Jharkhand Educational Council. Matric Exam आठवीं बोर्ड परीक्षा इंटर परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल झारखंड छात्रों का भविष्य झारखंड बोर्ड परीक्षा झारखंड बोर्ड परीक्षाओं में देरी झारखंड शिक्षा संकट झारखंड शैक्षणिक परिषद नौवीं बोर्ड परीक्षा मुख्यमंत्री झारखंड मैट्रिक परीक्षा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबालू घाट के दफ्तर में की लूटपाट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
    Next Article तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आ’ग, महिला समेत 3 बच्चों की गई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    चाईबासा

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025
    Latest Posts

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.