Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला: मंदार नदी में दो सगे भाई बहे, दो में एक भाई को ग्रामीणों ने बचाया
    झारखंड

    गुमला: मंदार नदी में दो सगे भाई बहे, दो में एक भाई को ग्रामीणों ने बचाया

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : बिशनपुर में मंदार नदी में दो सगे भाई बह गए. चरवा लोहरा (25 साल) और मुन्ना लोहरा (28 साल) के रूप में दोनों की पहचाम हुई. काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने चरवा लोहरा को नदी से बाहर निकाला, परंतु मुन्ना लोहरा लापता है. तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण शनिवार रात को तलाश नहीं कर पाये.

    सूचना के अनुसार दोनों सगे भाई किसी काम से मंजीरा गांव गये थे. तेज बारिश के बीच दोनों भाई मंजीरा से अपने गांव मंदार पैदल लौट रहे थे. पैदल लौटने के क्रम में मंदार नदी पार कर रहे थे. तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और दोनों भाई एक साथ नदी में बह गए. नदी में बहते हुए दोनों भाई किसी प्रकार नदी के बीच पत्थर में फंस गये. और उस पत्थर पर बैठकर मदद के लिए चिल्लाते रहे. परंतु आसपास कोई मददगार नहीं दिखा. घंटों तक दोनों भाई नदी के बीच पत्थर पर बैठे रहे.

    नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा था. जिससे दोनों भाई पत्थर से बहने लगे. इस बीच आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे लोग चरवा लोहरा की जान बचाई. परंतु मुन्ना लोहरा नदी की तेज धार में बह गया. रविवार सुबह तक उसका पता नहीं चल पाया.

    नदी से मुंदर गांव की दूरी करीब डेढ़ किमी है. तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ता गया. और कोई ग्रामीण भी उस ओर नहीं गुजर रहा था. जिस कारण दोनों को बचाने कोई नहीं आ सका. हालांकि बाद में ग्रामीणों ने एक भाई को बचा लिया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमकाः 14 वर्षीय किशोरी के साथ आरोपी ऑटो चालक ने दुष्कर्म का प्रयास, डंडे से मारकर दायां पैर तोड़ा
    Next Article मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन का बनाया फर्जी ट्विटर एकाउंट, गोंदा थाने में शिकायत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.