Giridih : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के बांध पौड़ाया गांव में गुरुवार को एक अजीब घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। यहां के निवासी मदन टुडू नामक युवक शराब के नशे में 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार, मदन टुडू जतरा मेला देखकर घर लौट रहा था, तभी नशे की हालत में उसने अचानक टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने यह देखकर तुरंत पीरटांड़ थाना को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया। विभाग ने फौरन बिजली आपूर्ति बंद की, जिसके बाद करीब एक घंटे की कोशिश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और इसी कारण उसने यह खतरनाक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि समय रहते बिजली लाइन बंद नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Also Read : जमशेदपुर में भाजपा को बड़ा झटका, कई नेता झामुमो में शामिल
Also Read : नशा का कारोबार करना बड़ा अपराध, हो सकती है 20 साल की सजा : राजेश सिन्हा
Also Read : अमित शाह का राजद पर हमला, कहा- लालू-राबड़ी राज में 32 हजार अपहरण और 12 नरसंहार हुए
Also Read : 73 वर्षीय वृद्ध का श’व कुएं से बरामद, दो दिन से थे लापता

