Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 12:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह में सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर को दूसरे कंटेनर ने टक्कर मारा, 19 वर्षीय खलासी की मौत
    झारखंड

    गिरिडीह में सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर को दूसरे कंटेनर ने टक्कर मारा, 19 वर्षीय खलासी की मौत

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: बगोदर में जीटी रोड पर झरी पुल के समीप शनिवार को सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर को दूसरे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे टक्कर मारने वाले कंटेनर के खलासी 19 वर्षीय हरदीप की मौत हो गई जबकि चालक शिव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कंटेनर का केविन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक खलासी हरदीप उत्तर प्रदेश के फारुखाबाद लहौरी कुरार का रहने वाला था। जख्मी चालक उत्तर प्रदेश के कन्नौज का रहने वाला है। मृतक खलासी के स्वजनों को फोन से घटना की जानकारी दे दी गई है। बगोदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर जख्मी चालक शिव कुमार को इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीटी रोड पर झरी पुल के निकट एक कंटेनर पहले से खड़ा था। इसी क्रम में डुमरी की ओर से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने खड़े कंटेनर को जोरदार टक्कर पीछे से मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी थी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुंरत बगोदर थाना को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाते ही बगोदर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बहुत मुश्किल से स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को निकाला गया। इसके बाद बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टर ने खलासी को मृत घोषित कर दिया। इधर चालक शिव कुमार ने बताया कि मृतक खलासी के घर वालों को जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से मृतक के घर ले जाएंगे।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वच्छ हवा के जन अभियान में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं युवा, सीड ने शुरुआत की यूथ लीडरशिप की
    Next Article 22 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जंगल में मिले पेड़ पर लटके श’व

    August 6, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहेंगे

    August 6, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा MP-MLA कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गांधी, मिली जमानत

    August 6, 2025
    Latest Posts

    जंगल में मिले पेड़ पर लटके श’व

    August 6, 2025

    बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    August 6, 2025

    पटना AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित

    August 6, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहेंगे

    August 6, 2025

    दीवार गिरने से पांच बच्चे मलबे में दबे, दो की हालत नाजुक

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.