Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 9:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हैवानियत : रांची की छात्रा से देहरादून में कुक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, न्यायिक सेवा की कर रही है तैयारी
    झारखंड

    हैवानियत : रांची की छात्रा से देहरादून में कुक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, न्यायिक सेवा की कर रही है तैयारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड की एक छात्रा के साथ देहरादून में दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप एक कुक(खाना बनाने वाला) पर है। आरोपी का नाम उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरफ्तारी से पूर्व आरोपी ने छात्रा को धमकी भी दिया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

    न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है छात्रा
    देहरादून में क्लेमन टाउन थाना क्षेत्र में रहकर छात्रा न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। पीड़ित झारखंड के रांची की रहनी वाली है। छात्रावास के कुक ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया है। छात्रा के शोर मचाने पर लोग जुट गए और सब ने मिलकर आरोपी की जमकर पिटाई की। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कुक को गिरफ्तार कर लिया है।

    पिछले 6 वर्षों से छात्रावास में रहकर तैयारी कर रही है छात्रा
    जानकारी के मुताबिक रांची निवासी 25 साल की छात्रा क्लेमन क्षेत्र के एक छात्रावास में रहकर पिछले छह साल से परीक्षा की तैयारी कर रही है। हॉस्टल में उत्तर काशी जिला के चिन्यालीसौड़ का निवासी 55 वर्षीय उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल छात्रावास में कुक का काम करता है। हॉस्टल की लड़कियों को खाना खिलाने और अन्य काम कर देने के कारण उत्तमी लाल सबका विश्वस्त बन गया था। उसने इसी का फायदा उठाया और रांची की छात्रा के साथ जबरदस्ती की। उत्तमी लाल शनिवार को हॉस्टल में घुसा और छात्रा को खींचकर एक कमरे में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। कुक ने छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। खुद को बचाने के लिए छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चिल्लाहट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
    आरोप है कि इस बीच कुक ने छात्रा को इसकी जानकारी देने पर उसकी हत्या की धमकी दी। हालांकि छात्रा ने मामले की जानकारी लोगों को दी। इतना सुनकर लोगों ने कुक को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस को बुला लिया और उत्तमी लाल को उसके हवाले कर दिया।

    क्या कहना है पुलिस अधिकारी का
    इस मामले में थाना प्रभारी दीपक कठैत ने कहा की छात्रा के बयान पर कुक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कूक पहले से छात्रा पर गंदी नीयत रखता था। आरोपी ने पहले भी छेड़छाड़ की कोशिश की थी। लेकिन मामला दब गया था क्योंकि उसने हॉस्टल में सबसे माफी मांग ली थी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: गोड्डा के बंधन बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने की 18 की लाख डकैती, 4 अपराधी ने दिया घटना को अंजाम
    Next Article ट्रैक्टर से बाइक की सीधी टक्कर, दो युवक की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा मॉल और इंटर स्टेट बस टर्मिनल

    August 22, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र आज से शुरू, 4000 करोड़ के अनुपूरक बजट की संभावना

    August 22, 2025
    झारखंड

    झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    August 22, 2025
    Latest Posts

    रांची में बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा मॉल और इंटर स्टेट बस टर्मिनल

    August 22, 2025

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र आज से शुरू, 4000 करोड़ के अनुपूरक बजट की संभावना

    August 22, 2025

    साउथ अमेरिका में आया शक्तिशाली भूकंप, 7.5 तीव्रता

    August 22, 2025

    झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    August 22, 2025

    ELVISH YADAV के घर फायरिंग मामले में एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.