Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आंध्र प्रदेश के मछली व्यवसाय से 20 लाख डकैती मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 10.50 लाख नकद बरामद
    झारखंड

    आंध्र प्रदेश के मछली व्यवसाय से 20 लाख डकैती मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 10.50 लाख नकद बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/दुमका। दुमका के मुफस्सिल थाना अंतर्गत रिंगरोड में आंध्र प्रदेश के मछली कारोबारी हमद सरीफ से 20 लाख डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। दुमका एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने चार अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में इम्माउद्दीन अंसारी, ताजुद्दीन खान उर्फ बाबू, अब्दुल रौफ और अब्दुल माजिद शामिल है। अपराधियों को पुलिस टीम ने देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह से पकड़ा है। उक्त जानकारी दुमका एसपी अम्बर लकड़ा ने दी। उन्होंने कहा कि पकड़े गए अपराधी बंगाल-असम बॉर्डर पालघाट से मछली कारोबारी की रेकी कर रहे थे। दुमका बायपास से पहले भी लूटने का प्रयास किये थे। मगर, मौका नहीं लग पाया था। इसके बाद मुफस्सिल थाना स्थित रिंगरोड में हथियार के बल पर मछली कारोबारी से डकैती कर फरार हो गए। इनलोगों के पास से पुलिस ने 10.50 लाख नकद, लूट में इस्तेमाल टीयूवी कार व बाइक और मोबाइल बरामद किया है। हालांकि, इस डकैती में शामिल तीन अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीम उनकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर नूर मुस्तफा अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जरमुंडी अनिमेष नैथानी, डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह, नगर थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय, इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार, एसआई अमित कुमार लकड़ा, पिंकू कुमार यादव, पीएसआई श्यामल कुमार मंडल, एएसआई लखबीर सिंह चहल, शशिकांत ठाकुर, मनोज कुमार मिश्रा शामिल है।

    क्या है मामला
    बिहार के पूर्णिया में मछली अनलोड कर एवं पूर्णिया से मकई लोड कर बंगाल-असम बॉर्डर पालघाट होते हुए आंध्रप्रदेश लौट रहे कारोबारी हमद सरीफ से अपराधियों ने 20 लाख डकैती कर लिया था। घटना 27 जून शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। कार और बाइक पर सवार सात अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। मछली कारोबारी ट्रक से पैसा लेकर लौट रहा था। सूचना मिलने के बाद दुमका एसपी अम्बर लकड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी, मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच थे। इस मामले में मुफस्सिल थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा विधायक का शव रस्सी से लटका मिला, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप
    Next Article पुलिस मुख्यालय के सामने स्पेशल ब्रांच के जवान की दुर्घटना, इलाज के दौरान मौत

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.