Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 12:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में मुखिया प्रत्याशी समर्थकों ने पथराव किया, पुलिस ने की हवाई फायरिंग; नवादा में जबरन वोट डलवा रहा मुखिया प्रत्याशी गिरफ्तार
    बिहार

    बिहार में मुखिया प्रत्याशी समर्थकों ने पथराव किया, पुलिस ने की हवाई फायरिंग; नवादा में जबरन वोट डलवा रहा मुखिया प्रत्याशी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2021Updated:September 24, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार : बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से मास्क लगाकर ही मतदान करने की अपील की है, लेकिन गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल और मुंगेर में मतदाता बिना मास्क लगाए ही पहुंचे। वहीं, नवादा जिले के नक्सल प्रभावित इलाका गोविंदपुर क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रिंस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, अब तक 97 बोगस वोटर भी पकड़े गए हैं। औरंगाबाद के विशेनी गांव में उग्र हुए लोगों को भगाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी है।

    माधोपुर बूथ नंबर 82 व 83 पर वोटरों को जबरदस्ती वोट दिलवाना के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखिया प्रत्याशी ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की है। इधर, कोविड प्रोटोकॉल के तहत मतदान करवाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन यह दावा फिलहाल फेल होता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में लोग बढ़-चढ़कर मतदान करने पहुंचे रहे हैं।

    वोटिंग अपडेट्स…

    • सिकंदरा प्रखंड में सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक 3% एवं 11:00 बजे तक 13% मतदान।
    • कैमूर कुदरा प्रखंड में प्रथम चरण का मतदान 7:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक 18 प्रतिशत हुआ।
    • पुलिस पर रोड़ेबाजी के बाद करनी पड़ी हवाई फायरिंग, 4 लोगों को हिरासत में लिया गया।
    • औरंगाबाद के नौगढ़ पंचायत के विशेनी गांव स्थित बूथ नंबर 144-145 पर पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग
    • सुबह 9 बजे तक जमुई में 4%, अरवल 9.5%, गया 11% , खिजरसराय 13%, कैमूर में 10% वोटिंग
    • नवादा 8% , बांका 8% , रोहतास दावथ 9% , संझोली 9.50% , औरंगाबाद 12% , जहानाबाद 10% , मुंगेर 5% वोटिंग।
    • नवादा के माधोपुर पंचायत में मुखिया प्रत्याशी प्रिंस कुमार को किया गया गिरफ्तार।
    • सिकंदरा के कई मतदान केंद्रों पर सर्वर डाउन रहने के कारण बायोमेट्रिक की सेवा फेल
    • गया के बेलागंज के खनेटा पंचायत के बूथ नंबर 144-45 पर ईवीएम खराब, मतदान बाधित।
    • कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के शेरवापुरवा गांव में बूथ संख्या 116 पर 1 घंटे तक EVM खराब रहा। रोहतास के संजौली प्रखंड चैता बहौरी और दावथ वार्ड नंबर 14 महुआरी बूथ पर तकनीकी कारणों से मतदान रुका। थोड़ी देर बाद शुरू हुआ।
    • औरंगाबाद में बेला पंचायत के कुशी में तीन बूथों 153 क, 153 और 152 पर वोटिंग को लेकर उत्साहित दिखीं महिलाएं
    • कैमूर के कुदारा प्रखंड में रामजानकी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में सकरी बूथ नंबर 165 पर एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ।
    • गया के बेला प्रखंड के लोदीपुर पंचायत में बूथ नंबर 99 आदर्श बूथ बनाया गया था लेकिन मतदान 8:30 बजे शुरू हुआ।
    • नवादा के बूथ नंबर 99 में जो महिलाएं वोट देने के लिए पहुंची, वो बिना मास्क के ही दिखीं।
    • मुंगेर के प्राथमिक विद्यालय खानपुर देवगांव मतदान केंद्र पर भी बिना मास्क के लगाए ही मतदाता वोट करने पहुंचे।
    • बांका में सुबह 7 बजे से ही बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई है। यहां भी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती दिखी।
    • जहानाबाद के काको प्रखंड में भी सुबह से वोटरों की लंबी कतारें देखी गई। यहां भी वोटर बिना मास्क के ही नजर दिखे।

    पहले चरण में 15,328 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है

    पहले चरण में 15,328 प्रत्याशियों ने इन छह पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें से 858 सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। 72 सीटों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। दिलचस्प यह है कि पहले चरण में किए गए कुल नामांकन 15,328 में से पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 7,235 है जबकि 8093 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। पहली बार बिहार के मतदाता पंचायत चुनाव में EVM और बैलेट बॉक्स दोनों से वोटिंग कर रहे हैं। चार पदों ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के लिए EVM से और पंच व सरपंच के लिए बैलेट बॉक्स से मतदान हो रहा है।

    यहां डाले जा रहे वोट

    • रोहतास (सासाराम) के दावथ, संझौली
    • कैमूर (भभुआ) के कुदरागया के बेलागंज, खिजरसराय
    • गया के बेलागंज, खिजरसराय
    • नवादा के गोविंदपुर
    • औरंगाबाद के औरंगाबाद
    • जहानाबाद के काको
    • अरवल के सोनभद्र-वंशीपुर-सूर्यपुर
    • मुंगेर के तारापुर
    • जमुई के सिकंदरा
    • बांका के धोरैया।
    Election
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में 11वीं जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन, कुल 31 टीमें भाग लेंगी
    Next Article SOP के तहत झारखंड में 6वीं से 8वीं कक्षा का संचालन शुरू, डेढ़ साल बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    Related Posts

    बिहार

    बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर मंथन : नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात अहम

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025
    बिहार

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में नो एंट्री का उल्लंघन, लोगों ने किया सड़क जाम

    September 18, 2025

    आज धरती के पास से गुजरेगा विशाल एस्टरॉइड, खतरा है या नहीं… जानें

    September 18, 2025

    भरनो में बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, छह घायल

    September 18, 2025

    राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”

    September 18, 2025

    नवजात शिशु का श’व नाले से मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.