Latehar : लातेहार SP कुमार गौरव के निर्देश पर हेरहंज थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में अवैध पोस्ता की खेती को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान शुक्रवार को मलम, तिसिया, पचपेड़ी और मेलम जैसे गांवों में चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया कि अवैध पोस्ता की खेती करना गैरकानूनी है और इसके कई गंभीर दुष्परिणाम होते हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि इस तरह की खेती से न केवल कानूनी कार्रवाई हो सकती है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।
अभियान का उद्देश्य लोगों को वैध और सुरक्षित खेती की ओर प्रेरित करना था। पुलिस ने यह भी बताया कि जो लोग पोस्ता की अवैध खेती करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल से स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश गया और उन्होंने भी इस तरह की खेती से दूर रहने का भरोसा दिलाया।

Also Read : गंगा किनारे मृत डॉल्फिन मिलने से हड़कंप, वन विभाग ने किया पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
Also Read : सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ पत्नी गीतांजलि पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, रासुका हटाने की मांग
Also Read : दही खाने का सही समय और फायदे… जानें
Also Read : दुर्गा पूजा पंडाल के पास स्टॉल में मिला ज़हरीला करैत सांप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Also Read : SBI की बैरिया चौक शाखा में सेंधमारी की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात