Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ट्रेन से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रेन से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया. प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर संदिग्ध रूप से घूम रहे चार युवकों को हिरासत में लिया गया. तलाशी के दौरान उनके बैग से प्रतिबंधित शराब की 94 बोतलें बरामद की गईं.

    ऑपरेशन सतर्क के तहत हुई कार्रवाई

    आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रांची मंडल में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत यह कार्रवाई की गई. इस दौरान आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, और फ्लाइंग टीम ने 19 दिसंबर 2024 की शाम प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया.

    नाबालिग समेत चार तस्कर गिरफ्तार

    गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 17 से 21 साल के बीच है. इनमें से एक नाबालिग है. उनकी पहचान इस प्रकार है
    शिवम कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता का नाम – अशोक पासवान, निवासी- केसाबे थाना- बरौनी, जिला- बरौनी, बिहार
    गुड्डु कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता का नाम – लालटुन तांती, निवासी-वार्ड नं 14, सोबरा, जिला- बरौनी, बिहार
    अमन कुमार, उम्र -17 वर्ष, पिता का नाम -अमरजीत पासवान, निवासी-वार्ड नंबर 02, पन्नापुर, थाना-मटियानी, जिला बेगूसराय, बिहार
    अंकुश कुमार, उम्र – 21 वर्ष, हसपुरा, औरंगाबाद, बिहार

    बिहार में शराब सप्लाई की थी योजना

    पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने झारखंड से शराब खरीदी थी और ट्रेन संख्या 18105 (राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस) और 18624 (हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस) से बिहार में सप्लाई करने की योजना बनाई थी.

    बरामद शराब की कीमत 1.16 लाख रुपए

    आरपीएफ ने उनके बैग से 94 बोतल अवैध शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत 1,16,000 रुपए है. इस कार्रवाई में एएसआई आर शेखर ने बरामद शराब को जब्त कर लिया. 20 दिसंबर को आरोपियों को जब्त सामग्री सहित राज्य उत्पाद शुल्क विभाग, रांची के हवाले कर दिया गया.

     

    94 शराब की बोतलें अंकुश कुमार अमन कुमार अवैध शराब की कीमत अवैध शराब तस्करी आरपीएफ एएसआई आर शेखर ऑपरेशन सतर्क गुड्डु कुमार झारखंड ट्रेन संख्या 18105 ट्रेन संख्या 18624 दीपक कुमार नाबालिग तस्कर पवन कुमार प्रतिबंधित शराब बिहार रांची राज्य उत्पाद शुल्क विभाग रूपेश कुमार शराब की तस्करी शिवम कुमार हटिया रेलवे स्टेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बड़ा हादसा, गंगा में समाई फायर ब्रिगेड की गाड़ी, चालक लापता
    Next Article आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हुआ हमला, दो जवान घायल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.