Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 9:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»मैरिज पैलेस में बनाये जा रहे थे अवैध हथियार और शराब, कैसे खुला राज… जानें
    क्राइम

    मैरिज पैलेस में बनाये जा रहे थे अवैध हथियार और शराब, कैसे खुला राज… जानें

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अवैध हथियार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro (मनोज शर्मा) : जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह बाजार के कलाली रोड स्थित कावेरी मैरिज पैलेस और उसके सामने स्थित एक गोदाम से अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री और नकली शराब उत्पादन इकाई का खुलासा हुआ है। गुरुवार शाम को कोलकाता एसटीएफ, रांची एटीएस, बेरमो थाना और गांधीनगर थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया।

    बोकारो एसपी ने दी जानकारी

    बोकारो एसपी ने शुक्रवार को गांधीनगर थाना परिसर में प्रेस को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अवैध हथियार निर्माण से जुड़ी भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है। मौके से छह तैयार पिस्टल, 18 अर्ध-निर्मित पिस्टल, बैरल निर्माण उपकरण, और अन्य हथियार बनाने वाले औजार बरामद किए गए हैं। साथ ही अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले बियर और शराब के खाली कैन, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और डिब्बे भी बड़ी संख्या में जब्त किए गए हैं। यह सारा काम कावेरी मैरिज पैलेस की आड़ में संचालित हो रहा था।

    बोकारो में मैरिज पैलेस में बनाये जा रहे थे अवैध हथियार और शराब, कैसे खुला राज… बता गये SP हरविंदर सिंह#BokaroNews #IllegalWeapons #IllegalLiquor #JharkhandCrime #SPHarvinderSingh #CrimeNews #PoliceRaid #BreakingNews #Bokaro #Jharkhand pic.twitter.com/g6SVsRgLtb

    — Johar Live (@joharliveonweb) June 20, 2025

    बंगाल होते हुए बांग्लादेश भेजे जाते थे हथियार

    एसपी ने बताया कि यहां निर्मित हथियार बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजे जाते थे। कोलकाता एसटीएफ को लंबे समय से इस इलाके में अवैध हथियार निर्माण की सूचना मिल रही थी। इसी कड़ी में धनबाद के महुदा में भी कुछ समय पहले एक गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था।

    मुख्य सरगना सूरज साव फरार, दो गिरफ्तार

    मैरेज हॉल और गोदाम के मालिक सूरज साव इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना बताया जा रहा है, जो पुलिस की कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। हालांकि, मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है – प्रवीन (मुंगेर, बिहार) और केशव (खगड़िया, बिहार)।

    गांधीनगर थाना को नहीं थी जानकारी

    एसपी ने माना कि गांधीनगर थाना क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब पुलिस अपने सूचना तंत्र को मजबूत करेगी और पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी।

    इस छापेमारी में कोलकाता एसटीएफ, रांची एटीएस, बेरमो डीएसपी बी.एन. सिंह, और जिला पुलिस बल की टीमें शामिल थीं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

    Also Read : जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Arms smuggling Bangladesh Network Bihar Connection Bokaro Crime news fake liquor Gandhinagar police station Gun Factory illegal arms factory Illegal liquor factory Jharkhand crime Kaveri Marriage Palace Kolkata STF Police raid Ranchi ATS Suraj Saw अपराध समाचार अवैध शराब फैक्ट्री अवैध हथियार फैक्ट्री कावेरी मैरिज पैलेस कोलकाता एसटीएफ गन फैक्ट्री गांधीनगर थाना झारखंड क्राइम नकली शराब पुलिस छापेमारी बांग्लादेश नेटवर्क बिहार से कनेक्शन बोकारो रांची एटीएस सूरज साव हथियार तस्करी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं लालू : PM मोदी
    Next Article जमशेदपुर में अब भी बाढ़ का संकट, सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025
    Latest Posts

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    चाईबासा के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.