Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 3:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»IIFA Award 2024 : शाहरूख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का मिला अवार्ड
    देश

    IIFA Award 2024 : शाहरूख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का मिला अवार्ड

    SinghBy SinghSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अबुधाबी: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और अभिनेत्री रानी मुखर्जी को अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) में क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया. तीन दिवसीय समारोह का समापन आज 29 सितंबर को आईफा रॉक्स के साथ होगा, जिसमें हनी सिंह और शंकर-एहसान-लॉय जैसे दिग्गज कलाकार लाइव प्रस्तुति देंगे.

    इससे पहले आइफा अवार्ड शो का दूसरा दिन बॉलीवुड सितारों के नाम रहा. शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया.

    इस बार सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार एनिमल को मिला, और विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार दिया गया. अनिल कपूर ने भी एनिमल के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता, वहीं शबाना आजमी को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का खिताब मिला.

    आइफा में अन्य विजेताओं में बॉबी देओल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (नेगेटिव रोल) के लिए, और सिद्धार्थ-गरिमा को एनिमल के गाने “सतरंगा” के लिए सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स का पुरस्कार मिला. इसके साथ ही, करण जौहर को 25 साल के करियर के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

    इस भव्य समारोह में बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें हेमा मालिनी, रेखा, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, और कृति सेनन शामिल थे. शाहरुख खान ने कार्यक्रम की मेज़बानी की और ‘झूमे जो पठान’ पर एक शानदार डांस प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया.

    Abu Dhabi Anil Kapoor Animal Best Actor Best Actress Best Film Bobby Deol Bollywood Bollywood Celebrities Ceremony Dance Performance Film Jawaan Honey Singh IIFA 2024 IIFA Awards IIFA Awards 2024 Jalwa Jhoome Jo Pathan Karan Johar Mrs. Chatterjee Vs Norway Negative Role Rani Mukerji Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Shabana Azmi Shahrukh Khan Shankar-Ehsaan-Loy Special Awards Vidhu Vinod Chopra अनिल कपूर अबुधाबी आइफा 2024 आइफा अवार्ड आइफा अवार्ड 2024 एनिमल करण जौहर जलवा झूमे जो पठान डांस प्रस्तुति नेगेटिव रोल फिल्म जवान बॉबी देओल बॉलीवुड बॉलीवुड हस्तियाँ मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे रानी मुखर्जी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी विधु विनोद चोपड़ा विशेष पुरस्कार शंकर-एहसान-लॉय शबाना आजमी शाहरुख खान समारोह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सर्वश्रेष्ठ फिल्म हनी सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमैहर बस-डंपर एक्सीडेंट : मृतकों की संख्या 9 हुई, तीन और घायलों ने अस्पताल में तोड़ा दम, 23 का चल रहा इलाज
    Next Article “इलेक्शन से पहले कलेक्शन में जुटी सरकार”, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने झारखंड सरकार को घेरा

    Related Posts

    देश

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    देश

    देश में कोरोना के एक्टिव केस हुए 7383, 24 घंटे में 10 लोगों ने गंवाई जान

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.