Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 6:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»अफीम की खेती नष्ट करने IG अखिलेश झा ने खुद संभाला मोर्चा
    क्राइम

    अफीम की खेती नष्ट करने IG अखिलेश झा ने खुद संभाला मोर्चा

    Kajal KumariBy Kajal KumariFebruary 6, 2025Updated:February 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खेती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. इसी क्रम में जिले के IG अखिलेश झा ने आज से ऑपरेशन में भाग लेते हुए अपने साथ ड्रोन, ट्रैक्टर और 700 जवानों की टीम लेकर अफीम लगे खेतों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की. वहीं राज्य के DGP और गृह सचिव ने अफीम की खेती को रोकने के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की और ग्रामीणों से यह अपील कि लोग अफीम की खेती छोड़ अन्य वैकल्पिक खेती करें.

    पुलिस प्रशासन का पूरा महकमा इस नष्टिकरण अभियान में शामिल है, जिसमें जिले के SP और SDM भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. अफीम के पौधों को नष्ट करने के लिए राज्य से 900 अतिरिक्त बल भेजे गए हैं इसके अलावा पुलिस में जवानों की संख्या और बढ़ाई जाएगी. यह ऑपरेशन आज से लेकर लगातार 12 दिनों तक चलाई जाएगी.

    अखिलेश झा ने कहा कि दिसंबर से अफीम विनष्टीकरण और जनजागरुकता अभियान चल रहा था, लेकिन अभी भी हजारों एकड़ में अफीम के पौधे लहलहा रहे हैं. कुछ खेतों में तो अब फूल और फल भी आ गए हैं और किसान चीरा लगा कर अफीम निकालने भी शुरू कर चुके हैं. पुलिस के अनुसार, अब तक 3611 एकड़ अफीम की फसल नष्ट की जा चुकी है, जबकि 500 एकड़ की फसल को ग्रामीणों ने खुद से नष्ट किया है. इसके अलावा, 34 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और नष्ट की गई फसल के जमीन मालिकों की पहचान की जा रही है.

    हालांकि, इतनी सख्ती के बावजूद, पुलिस को इलाके में लोगों का डर नहीं दिख रहा है. आज जिस खेत में अफीम नष्ट किया जा रहा था, वहां ताजा पटवन किया गया था और अफीम निकालने का काम जारी था. अखिलेश झा ने अपील करते हुए कहा कि सरकार और पुलिस का पूरा प्रयास है कि अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट किया जाए और जो लोग इस अवैध गतिविधि में शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अफीम की खेती छोड़कर वैकल्पिक खेती की ओर रुख करें, और सरकार उनकी मदद करने के लिए तैयार है.

    इस अभियान के तहत, पुलिस प्रशासन ने वृहद नष्टिकरण के साथ जनजागरुकता फैलाने की योजना बनाई है ताकि आने वाले समय में अफीम की खेती पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके.

    Also Read : झारखंड में लागू होगी AI पॉलिसी, इस विभाग को मिली जिम्मेदारी

    administration alternative farming appeal to villagers arrests Awareness campaign destroying opium Drones Government Assistance IG Akhilesh Jha IG अखिलेश झा illegal opium farming jharkhand Jharkhand Government Jharkhand police Khunti law and order Operation Opium opium crop Opium Cultivation opium destruction opium eradication opium in fields police action police operation tractors अफीम की अवैध खेती अफीम की खेती अफीम नष्ट करना अफीम नष्टिकरण अफीम फसल अफीम विनष्टीकरण ऑपरेशन अफीम कानून व्यवस्था खूंटी खेतों में अफीम गिरफ्तारी ग्रामीणों से अपील जनजागरुकता झारखंड झारखंड पुलिस झारखंड सरकार ट्रैक्टर ड्रोन पुलिस अभियान पुलिस कार्रवाई प्रशासन वैकल्पिक खेती सरकारी सहायता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या था लता मंगेशकर का असली नाम? स्वर कोकिला की इन बातों से अंजान हैं आप… 
    Next Article गुलाबों की रंगीन महक का लुफ्त उठाने राज भवन उद्यान पहुंच रहे लोग

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.