Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 6:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड की नब्ज पहचाननी है, तो इसके लोगों, प्रकृति और संस्कृति को देखिये महसूस और करिए : मुख्य सचिव
    झारखंड

    झारखंड की नब्ज पहचाननी है, तो इसके लोगों, प्रकृति और संस्कृति को देखिये महसूस और करिए : मुख्य सचिव

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांचीः नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के आला अधिकारियों से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में राज्य की आर्थिक सामाजिक और प्राकृतिक संरचना सहित विधि-व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने झारखंड के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को रेखांकित करते हुए प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया कि झारखंड की नब्ज पहचाननी है, तो इसके लोगों, प्रकृति और संस्कृति को देखिये और महसूस करिए। उन्होंने कहा कि इस राज्य में आदिवासी-गैर आदिवासी का परस्पर सह अस्तित्व अति विशिष्ट है। बहुत सारी परंपराएं और सांस्कृतिक गतिविधियां दोनों समुदायों में समान हैं। यहां के लोग स्वभावतः उत्सवजीवी हैं। प्रकृति इनका गहरा लगाव है। नृत्य, संगीत और खेल झारखंडवासियों के रक्त में है। हिंदी प्रमुख भाषा है, लेकिन दर्जनों जनजातीय बोली और भाषा झारखंड की बगिया को अलग-अलग रंगों और खुशबू से अलंकृत करती हैं। वहीं नेतरहाट का प्राकृतिक सौंदर्य और पारसनाथ का धार्मिक महत्व पूरे देश का ध्यान आकृष्ट करता है।

    संपन्नता के साथ समस्या भी बढ़ी
    मुख्य सचिव ने झारखंड की ऐतिहासिकता, भौगोलिक और सामाजिक जीवन की संक्षिप्त विवेचना करते हुए बताया कि देश के 40 प्रतिशत प्राकृतिक संसाधन झारखंड में है। यूरेनियम के मामले में पूरे देश में इकलौता राज्य है। वहीं कोयला और लौह अयस्क के उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। टाटा और बोकारो जैसे इस्पात उद्योग भी यहीं हैं। उन्होंने कहा कि खनिज संपन्न राज्य होने के साथ ही खनन से जुड़ी कई समस्याएं भी हैं। पानी दूषित हुआ है। स्वास्थ्य की समस्या बढ़ी है तथा पर्यावरण को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि 27 फीसदी आदिवासी जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार यहां ट्राइबल सब प्लान के तहत काम कर रही है। 45 फीसदी प्राकृतिक भूमि पर खेती-किसानी को बेहतर स्थिति में ले जाने को प्रयासरत है। यही कारण है कि आज राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है।
    मुख्य सचिव ने राज्य में नक्सलवाद के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि पिछले एक दशक के भीतर महत्वपूर्ण की कमी आई है, लेकिन अभी चुनौती बनी हुई है। इस समस्या को जड़ से मिटाने के लिए उन क्षेत्रों में विकास को हथियार बनाकर प्रयास जारी है।
    अपर मुख्य सचिव गृह  सुखदेव सिंह ने अंत में झारखण्ड के विकास और इसकी चुनौतियों पर पूरी चर्चा को समेकित करते हुए कहा कि झारखण्ड अपनी क्षमता और सही दिशा से जल्द ही देश के सबसे विकसित राज्यों में एक होगा।
    डीजीपी  कमल नयन चौबे ने राज्य की विधि व्यवस्था और उग्रवाद की स्थितियों पर विस्तृत जानकारी देते हुए प्रतिनिधि मंडल के प्रश्नों का भी जवाब दिया।
    विभागीय सचिवों ने भी दी जानकारी
    इसके अलावा ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव  एलके ख्यांगते, स्कूली शिक्षा के प्रधान सचिव  एपी सिंह, ग्रामीण विकास के प्रधान सचिव  अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव  नितिन मदन कुलकर्णी, नगर विकास के प्रधान सचिव  अजय कुमार सिंह, कृषि सचिव मती पूजा सिंघल आदि ने भी अपने-अपने विभागों के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों और राज्य की सामाजिक आर्थिक स्थितियों की संक्षिप्त जानकारी प्रतिनिधिमंडल को दी।
    राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट
    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की जिज्ञासाओं पर भी विभागीय प्रधान सचिव और सचिव ने भी अपनी बात रखी। पूरी चर्चा को सार्थक और महत्वपूर्ण बताते हुए प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
    यह था उद्देश्य
    रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल के झारखंड आने का मकसद यहां की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी लेना था। इस अध्ययन यात्रा के फलितार्थों को आगे कॉलेज के कोर्स में सम्मिलित किया जाएगा।
    मेजर जनरल यू सुरेश कुमार के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में टूर कोऑर्डिनेटर भारतीय पुलिस सेवा के  अखिल कुमार तथा कॉलेज के फैकल्टी और कोर्स मेंबरों में ब्रिगेडियर से लेकर अन्य वरीय के स्तर के सैन्य अधिकारी शामिल थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : दर्जनों अवैध क्रशर ध्वस्त किए गए, माइनिंग टास्क फोर्स की कार्रवाई
    Next Article महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी सरकार : जोबा मांझी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड में हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, SP क्या बोल गये… देखें

    October 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025
    झारखंड

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड में हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, SP क्या बोल गये… देखें

    October 20, 2025

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.