Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Sep, 2025 ♦ 1:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड और देश में आदिवासी अस्मिता की मशाल को और ऊंचा करूंगा : सीएम हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड और देश में आदिवासी अस्मिता की मशाल को और ऊंचा करूंगा : सीएम हेमंत सोरेन

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस इस साल झारखंड में बिल्कुल सूना-सूना मनाया गया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दुनिया छोड़कर जाने का दुख हर किसी के जहन में है। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस बार विश्व आदिवासी दिवस फीका है, क्योंकि उनके मार्गदर्शक, गुरु और पिता अब सशरीर साथ नहीं हैं। CM हेमंत ने सोशल मीडिया X के अपने आधिकारिक अकाउंट पर भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा, “आज विश्व आदिवासी दिवस है पर मेरे मार्गदर्शक, मेरे गुरु, मेरे बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, मगर उनका संघर्ष, उनके विचार, उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। वह न केवल मेरे पिता थे, बल्कि समस्त आदिवासी समाज समेत झारखंड की आत्मा, संघर्ष के प्रतीक और जल-जंगल-जमीन के सबसे मुखर रक्षक भी थे।”

    आज विश्व आदिवासी दिवस है पर मेरे मार्गदर्शक, मेरे गुरु, मेरे बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, मगर उनका संघर्ष, उनके विचार, उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। वह न केवल मेरे पिता थे, बल्कि समस्त आदिवासी समाज समेत झारखण्ड की आत्मा, संघर्ष के प्रतीक और जल-जंगल-जमीन के सबसे मुखर… pic.twitter.com/domOEBP0qe

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 9, 2025

    CM ने आगे लिखा, “यह आदिवासी समाज ही है जिसने मानवजाति को प्रकृति के साथ सांमजस्य बनाकर खुशहाल जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। आदिवासी समाज का जीवन-दर्शन प्रकृति से ही शुरु और प्रकृति पर ही खत्म होता है। मगर सदियों से खुद आदिवासी तथा शोषित-वंचित समाज हाशिये पर खड़े रहने को मजबूर रहा। बाबा ने इसी स्थिति को बदलने के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया था।”

    मख्यमंत्री ने लिखा, “विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य भर में होना वाला कार्यक्रम उनका प्रिय रहा। क्यूंकि यह अवसर आदिवासी समाज की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम रहा है, आदिवासी समाज की प्रतिभा को वैश्विक मंच देने का अवसर बना है। आज पूरा विश्व आदिवासी दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मैं बाबा दिशोम गुरु सहित हमारे सभी वीर पुरुखों को नमन करता हूं, जिन्होंने संघर्ष और शहादत देकर हमारी पहचान, हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता और हमारे अधिकारों की रक्षा की। विश्व आदिवासी दिवस पर मैं नमन करता हूं अपने वीर पुरखों को, और संकल्प लेता हूं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर झारखंड और देश में आदिवासी अस्मिता की मशाल को और ऊंचा करूंगा।”

    Also Read : सीएम हेमंत सोरेन ने दी निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा: झारखंड की आत्मा हैं हमारे शहीद…

    I will raise the torch of tribal identity in Jharkhand and the country: CM Hemant Soren झारखंड और देश में आदिवासी अस्मिता की मशाल को और ऊंचा करूंगा : सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र
    Next Article चुनाव आयोग ने 334 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को लिस्ट से हटाया

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्गोत्सव की भव्यता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, भक्तों संग मां दुर्गा से मांगी राज्य की समृद्धि की दुआ

    September 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस की अपील- बनाए रखें सौहार्दपूर्ण माहौल

    September 26, 2025
    जमशेदपुर

    लापरवाही पर DC ने लिया एक्शन, 10 छात्राओं को तुरंत मिले नए साइकिल

    September 26, 2025
    Latest Posts

    दुर्गोत्सव की भव्यता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, भक्तों संग मां दुर्गा से मांगी राज्य की समृद्धि की दुआ

    September 26, 2025

    महिला रोजगार योजना पर प्रियंका का हमला, कहा: सिर्फ चुनावी बहाना…

    September 26, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस की अपील- बनाए रखें सौहार्दपूर्ण माहौल

    September 26, 2025

    लापरवाही पर DC ने लिया एक्शन, 10 छात्राओं को तुरंत मिले नए साइकिल

    September 26, 2025

    आनंदपुरी में जुआ खेलते 18 लोग गिरफ्तार, ₹3.43 लाख कैश बरामद

    September 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.