Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Nov, 2025 ♦ 2:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»पत्नी पर पहले किया हथौड़े से वार, फिर चाकू से गो’द डाला, आरोपी पति गिरफ्तार
    क्राइम

    पत्नी पर पहले किया हथौड़े से वार, फिर चाकू से गो’द डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 9, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नया बस्ती गांव में बीती देर रात पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को बेरहमी से मार डाला। आरोपी रुपेश यादव ने अपनी 27 साल की पत्नी झालो देवी पर पहले हथौड़ी से वार किया, फिर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर ही झालो की मौत हो गई।

    बच्चों के सामने हुई हत्या

    पति-पत्नी के बीच झगड़ा किस बात पर हुआ, यह अभी साफ नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी। घटना के समय बच्चे भी घर में मौजूद थे। गुस्से में रुपेश ने मारपीट शुरू की और बच्चों के सामने ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बच्चों को चोट नहीं लगी, लेकिन मां की मौत से वे सदमे में हैं।

    पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

    आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और रुपेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इतना गुस्से में था कि लोग उसे काबू नहीं कर पा रहे थे। ग्रामीणों ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। पुलिस ने स्थिति संभाली।

    पहले भी कर चुका था हमला

    पुलिस जांच में पता चला कि रुपेश और झालो के बीच विवाद नया नहीं था। करीब एक साल पहले झगड़े में उसने चाकू से पत्नी पर हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गई थी। मामला पंचायत में उठा, लेकिन शांत कर दिया गया। रुपेश पहले बोकारो थर्मल के सेंट्रल मार्केट में दुकानों पर काम करता था। किसी पुराने मामले में नाम आने पर वह गांव छोड़कर टाटा जमशेदपुर चला गया था। एक महीने पहले ही वह वापस लौटा। लौटने के बाद भी दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। ग्रामीणों का कहना है कि गुस्से में रुपेश किसी की नहीं सुनता था। लोग समझाते थे, लेकिन वह नहीं मानता था।

    तीन बच्चों पर टूटा दुख

    झालो देवी ने तीन छोटे बच्चों को छोड़ा है – प्रतिमा कुमारी (10 साल), पीयूष कुमार (4 साल) और आयुष कुमार (2 साल)। बच्चे मां की मौत से बदहवास हैं और रो-रोकर बुरे हाल में हैं। परिवार और ग्रामीणों ने बच्चों के भविष्य व सुरक्षा के लिए प्रशासन से मदद मांगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच जारी है, लेकिन प्राथमिक तौर पर पारिवारिक विवाद को ही मुख्य कारण माना जा रहा है।

    Also Read : अब घर बैठे भेजें पार्सल, डाक विभाग ने बिहार में शुरू की ‘क्लिक एन बुक’ सेवा

    Husband kills wife in Bokaro Thermal बोकारो थर्मल में पति ने पत्नी की हत्या की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब घर बैठे भेजें पार्सल, डाक विभाग ने बिहार में शुरू की ‘क्लिक एन बुक’ सेवा
    Next Article पाकुड़ में खेत के पाइप से निकला 5.5 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

    Related Posts

    झारखंड

    राज्य स्थापना दिवस से पहले रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 11 नवंबर को ‘Run for Jharkhand’ का आयोजन

    November 9, 2025
    झारखंड

    पलामू में दस वर्षीय बच्ची का श’व कुएं से बरामद

    November 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गैंगस्टर राहुल सिंह से पिता ने तोड़ा रिश्ता, शपथ पत्र में कहा- अब कोई संबंध नहीं

    November 9, 2025
    Latest Posts

    कश्मीर में राष्ट्रविरोधी सोशल मीडिया गतिविधियों पर छापेमारी, कई जगहों से गैजेट जब्त

    November 9, 2025

    राज्य स्थापना दिवस से पहले रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 11 नवंबर को ‘Run for Jharkhand’ का आयोजन

    November 9, 2025

    पलामू में दस वर्षीय बच्ची का श’व कुएं से बरामद

    November 9, 2025

    गैंगस्टर राहुल सिंह से पिता ने तोड़ा रिश्ता, शपथ पत्र में कहा- अब कोई संबंध नहीं

    November 9, 2025

    एलन मस्क ने दिखाया नया AI फीचर, अब तस्वीरें बनेंगी वीडियो

    November 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.