Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 8:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला: अवैध संबंध के शक में पति ने ली पत्नी की जान
    झारखंड

    गुमला: अवैध संबंध के शक में पति ने ली पत्नी की जान

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। जिले में बेरहमी से पत्नी की हत्या करने की घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक के पति ने इस घटना को अपने दो बच्चों के सामने अंजाम दिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से खुद के ऊपर किरोसिन तेल डालकर आग लगा ली। यह मामला गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र टांगर शिवपार सेमरटोली की है। जहां जावा मुंडा नाम के एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि जावा को शक था कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी बिरसो देवी का गांव के एक युवक के साथ अवैध संबंध था। जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

    मिली जानकारी के मुताबिक बिरसो देवी अपने दो बच्चों के साथ सोई थी। तभी पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पत्नी के चिल्लाने पर माँ के साथ सोए दोनों बच्चे जाग गए। लेकिन इसके बाद भी पिता ने दोनों बच्चों के सामने उसकी माँ की बेरहमी से हत्या कर दी। चाकू से गला काट कर धड़ से अलग कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पकड़े जाने के भय से पति ने अपने शरीर पर किरासन डालकर आग लगा लिया। पड़ोसी की मदद से जावा मुंडा के शरीर में लगी आग को बुझाया गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर मिलने पर मौके पर घाघरा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पति का इलाज पुलिस कस्टडी में कराया जा रहा है। जावा मुंडा को शक था कि उसकी पत्नी का संबंध गांव के युवक के साथ है। इसी शक के कारण अक्सर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा होता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जावा व बिरसो के आठ बच्चे है। छह बच्चे गांव में ही एक शादी समारोह में रविवार की रात गए थे और दो बच्चे बिरसो देवी के साथ घर पर थे।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    वही घटना की सूचना घाघरा पुलिस को मिलने पर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुच आग से झुलसे युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा इलाज हेतु भेजवाया।जबकि मृतिका की शव को कब्जे में में कर थाना ले आयी।पुलिस ने बताया कि हालांकि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया और मामले की छानबीन में जुट गए है।।ग्रामीणों के अनुसार मृतिका के 7 पुत्र और पुत्री है दो पुत्र बाहर इट भट्टे में काम करने गए है जबकि 5 लोग घर पर ही रहते है।मृतक की बड़ी पुत्री बसंती कुमारी ने बताया कि वह गांव में ही शादी कार्यक्रम में रात को गयी थी। सुबह आकर घर खुलवाया घर नहीं खुलने पर दो अन्य भाई बहनों के अंदर रोने की आवाज आयी।जहा छप्पर पर चढ़कर देखा उसकी मां की गला काटकर हत्या कर दी गई है। जबकि उसके पिता खुद को आग लगा रहे हैं किसी तरह अगल-बगल परिजनों को बुलाकर पहले अपने पिता द्वारा खुद के लगाए आग को बुझाया।हत्यारा पति को ग्रामीणों ने हल्का मानसिक रूप से बिक्षिप्त बता रहे थे।

    Jharkhand news Latest news murder Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा: नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, घटनास्थल पर छोड़े पोस्टर-बैनर, कई ट्रेनें रद्द
    Next Article हजारीबाग: शव लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी, सुबह से मतदाताओं में दिखा उत्साह

    November 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यभर की 600 शिकायतों का होगा जल्द समाधान, डीजीपी ने बनाई उच्च स्तरीय समिति

    November 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बस स्टैंड के पास हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 268 ग्राम सोना जब्त

    November 10, 2025
    Latest Posts

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान शुरू, 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे 122 सीटों का फैसला

    November 11, 2025

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी, सुबह से मतदाताओं में दिखा उत्साह

    November 11, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 11 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 11, 2025

    दिल्ली कार धमाका में आठ की मौ’त, हाई अलर्ट पर कई राज्य

    November 10, 2025

    राज्यभर की 600 शिकायतों का होगा जल्द समाधान, डीजीपी ने बनाई उच्च स्तरीय समिति

    November 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.