Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 6:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»सीएम नीतीश से मिले गृह मंत्री अमित शाह, 18 मिनट तक हुई बातचीत
    बिहार

    सीएम नीतीश से मिले गृह मंत्री अमित शाह, 18 मिनट तक हुई बातचीत

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमित शाह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार सुबह पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। वे करीब सुबह 10:57 बजे मुख्यमंत्री आवास, अणे मार्ग पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच करीब 18 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद अमित शाह पटना एयरपोर्ट से छपरा के तरैया के लिए रवाना हो गए, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

    मुलाकात के बाद गृह मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि “लालू यादव जहां भी सत्ता में रहे, वहां भ्रष्टाचार ही हुआ। अब बिहार की जनता उनके जंगलराज को वापस नहीं लाएगी।”

    अमित शाह ने कहा कि लालू यादव को सड़क, पानी, पुल और आवास पर बात करने का हक नहीं है, उन्हें अपने दौर के अपहरण, फिरौती और वसूली पर चर्चा करनी चाहिए।

    सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी की अटकलें खत्म

    पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि सीट बंटवारे को लेकर नीतीश कुमार नाराज हैं, खासकर अपनी कुछ सीटें चिराग पासवान की पार्टी को दिए जाने को लेकर। इसी बीच सीएम ने भाजपा और जदयू के नेताओं की अलग-अलग बैठकें भी की थीं। लेकिन अब अमित शाह और नीतीश कुमार की इस मुलाकात ने यह साफ कर दिया है कि एनडीए में सबकुछ ठीक है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा कि यह मुलाकात आगामी चुनाव की तैयारियों और प्रचार योजनाओं को लेकर हुई है। सभी घटक दल एकजुट हैं और जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

     

     

    अमित शाह अमित शाह नीतीश मुलाकात एनडीए एनडीए एकजुटता चिराग पासवान चुनाव प्रचार जंगलराज जदयू नीतीश कुमार पटना मुलाकात बिहार गठबंधन बिहार चुनाव 2025 बिहार जनसभा बिहार राजनीति बिहार विकास भाजपा लालू यादव सीट बंटवारा सीट साझा विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे
    Next Article JPSC ने 488 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी पदोन्नति, दीवाली से पहले बड़ा तोहफा

    Related Posts

    बिहार

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चौथी किस्त जारी, 10 हजार रुपये खाते में

    October 17, 2025
    बिहार

    राजद के वादों से पिघले मुकेश सहनी, अब 15 सीटों पर आजमाएंगे किस्मत…

    October 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता अजय झा ने किया आ’त्मदाह का प्रयास, कफन ओढ़कर जताया विरोध

    October 17, 2025
    Latest Posts

    इप्सोवा दिवाली मेले में झूमे बच्चे, गूंजा संगीत और थिरके लोक कलाकार

    October 18, 2025

    SSP ने तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित, बालू ट्रक से अवैध वसूली करते वायरल हुआ था वीडियो

    October 18, 2025

    आधी रात अचानक स्टेशन मोड़ पहुंचे जामताड़ा एसपी, दे गये सख्त निर्देश

    October 18, 2025

    होटल और लॉज में नगर निगम की छापेमारी, पांच प्रतिष्ठानों पर ठोका जुर्माना

    October 17, 2025

    देशी शराब की छापेमारी पर भड़के ग्रामीण, संयुक्त पुलिस टीम पर बोला हमला

    October 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.