Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 7:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»आज ही के दिन धोनी की कप्तानी में रचा था इतिहास, जानिए क्या हुआ था इस दिन
    खेल

    आज ही के दिन धोनी की कप्तानी में रचा था इतिहास, जानिए क्या हुआ था इस दिन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: जब भी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान की बात होगी तो सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का ही आएगा. वजह भी साफ है क्योंकि धोनी के नाम अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा ICC ट्ऱॉफी टीम इंडिया को जिताने का रिकॉर्ड है. धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ICC की तीनों ट्रॉफी यानी ICC T20 वर्ल्ड कप, ICC वनडे वर्ल्ड कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है.
    17 साल पहले बना था इतिहास
    दरअसल, 24 सितंबर 2007 को टीम इंडिया पहली बार T20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. 17 साल पहले साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले गए T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था. इस ऐतिहासिक जीत ने धोनी को भारतीय क्रिकेट में महान कप्तान कपिल देव के मुकाम पर ला खड़ा किया और फिर अगले कुछ सालों में टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान बना दिया. T20 वर्ल्ड कप में धोनी की टीम ने पाकिस्तान को 2 बार करारी शिकस्त दी. पहले ग्रुप स्टेज में मैच टाई होने के बाद बॉल आउट में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की और फिर फाइनल मैच में रोमांचक अंदाज में 5 रनों से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया. T20 वर्ल्ड कप के बाद धोनी की कप्तानी में भारत घर में 28 साल बाद 50 ओवर वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहा. इसके बाद धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनी.
    क्या हुआ था उस दिन
    धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी ऐसे वक्त में मिली थी जब भारतीय क्रिकेट अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा था. 2007 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी और ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा. इस हार से ना केवल टीम इंडिया बल्कि सभी भारतीय क्रिकेट फैंस गहरी निराशा में डूब गए. इसके बाद फिर जो हुआ वो इतिहास में दर्ज है. 2007 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी. उस वक्त धोनी के कंधों पर जिम्मेदारी का भारी बोझ था लेकिन उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और भारत को पहले T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. वो आज ही का दिन था जब भारतीय क्रिकेट में धोनी युग का आगाज हुआ था

    24 सितंबर 2007 T20 वर्ल्ड कप में धोनी की टीम T20 वर्ल्ड चैंपियन अफ्रीका इंडिया ऐतिहासिक जीत कप्तान कपिल देव कप्तानी धोनी धोनी युग पाकिस्तान फाइनल मैच भारत भारतीय क्रिकेट भारतीय टीम रोमांचक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में यहां साइकिल से गिरा 50 साल का बुजुर्ग, जेसीबी ने रौंद डाला
    Next Article MUDA Land Scame : कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गवर्नर के जांच के आदेश पर रोक लगाने से इनकार

    Related Posts

    खेल

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025
    देश

    एक नवंबर से लागू होंगे नए बैंक और वित्तीय नियम, जानें क्या होगा जेब पर असर

    October 30, 2025
    खेल

    IND vs SA टेस्ट में बदलेगा खेल का शेड्यूल, टी ब्रेक और लंच ब्रेक की टाइमिंग होगी अलग

    October 30, 2025
    Latest Posts

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.