Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 10:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: यहां हिंदू मनाते हैं मुहर्रम, गांव में नहीं है एक भी मुस्लिम परिवार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: यहां हिंदू मनाते हैं मुहर्रम, गांव में नहीं है एक भी मुस्लिम परिवार

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गिरीडीह। गिरीडीह के विभिन्न प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मुहर्रम व प्रकृति पर्व करमा मनाने की तैयारी जोरों पर है। चांद दिखते ही लोग अपना-अपना पर्व मनाने की तैयारी कर रहे हैं। चांद दिखते ही मुस्लिम समुदाय का डंका बजना शुरू हो जाएगा, जबकि हिंदू समुदाय के पर्व करमा पर गीतों की आवाज गूंजने लगेगी। यह कार्यक्रम लोग कोरोना का ख्याल रखने के साथ-साथ शारीरिक दूरी बनाकर ही कर रहे हैं।

    बता दें कि, एक ही समय दोनों समुदाय का पर्व पड़ने के कारण, बिरनी के एक गांव नवादा में करमा पर्व नहीं होगा, क्योंकि वहां हिंदू समुदाय के लोग मुहर्रम मनाते हैं। उस गांव में प्राचीनकाल से ही मुस्लिम समुदाय के एक भी लोग नहीं रहते हैं। उसके बाद भी हिंदू परिवार के लोग मुहर्रम का ताजिया लगाते आ रहे हैं।

    दूज का चांद दिखते ही उस गांव के हिदू परिवार नेक पाक से रहते हुए, अपने पर्व को छोड़ मुहर्रम का ताजिया लगाने में लग गए हैं। नवादा में दरगाह व कर्बला भी है. वहां फातिमा भी होता है। इसके लिए दूसरे गांव के एक मुजाबर आते हैं और पूरे नेक नियम से दरगाह पर फातिमा करते हैं।

    नवादा के ग्रामीण रघुनंदन यादव, दामोदर यादव, विनोद यादव आदि ने बताया कि, इस गांव में प्राचीनकाल से मुहर्रम का ताजिया हिंदू परिवार लगाते आ रहे हैं। कई पीढ़ी गुजर गई है जो, उनके पूर्वजों की देन है। उनकी परंपरा को अब तक चलाते आ रहे हैं। चांद दिखते ही मुहर्रम के समय इस गांव की महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर लगाना बंद कर देती हैं।

    मुहर्रम के समय यदि सनातन धर्म का पर्व आ जाता है या फिर दोनों का समय एक होता है तो, सनातन धर्म के पर्व को बंद कर, मुहर्रम को प्राथमिकता देकर यहां के लोग मनाते हैं। ‘अतिथि देवो भव’: इस श्लोक में कहा है कि, अतिथि को सबसे पहले सम्मान देना चाहिए। इसी तरह इस गांव के यादव परिवार, इस पर्व की आस्था को सम्मान देकर मनाते आ रहे हैं।

    गांव के सभी नवयुवक महानगरों में रोजगार करते हैं, जो मुहर्रम मनाने के लिए अपने घर पहुंच जाते हैं। उस गांव के सभी हिंदू युवक मुहर्रम में बंदे बनते है। वे बड़े नेक नियम से रहते हैं। वे लोग अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए कई कर्बलों में जाकर हाजरी लगाते हैं। कहा जाता है कि, इस गांव में मुहर्रम का ताजिया लगना कभी बंद नहीं हो सकता। बंद करने पर गांव पर बहुत बड़ी आफत आ जाती है, इसलिए यह कभी बंद नहीं हो सकता है।

    Jharkhand news Latest news Muharram Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचीन की हर चाल पर भारत की नजर, सीमा पर कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइलों संग जवान तैनात
    Next Article रांची: खुलेआम पब्लिक प्लेस पर नशा करते हैं नाबालिग, आप भी सच्चाई जान रह जाएंगे हैरान

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025
    झारखंड

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार

    September 18, 2025
    Latest Posts

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर वोट डालने से रोक, NID ‘लॉक’

    September 18, 2025

    इस साल कलश स्थापना कब, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

    September 18, 2025

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी, फेड की ब्याज दर कटौती से मिला समर्थन

    September 18, 2025

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.