Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 12:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»सिमडेगा में 11वीं जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन, कुल 31 टीमें भाग लेंगी
    खेल

    सिमडेगा में 11वीं जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन, कुल 31 टीमें भाग लेंगी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: 20 से 30 अक्टूबर को जिले में 11वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. सिमडेगा मे आयोजित इस हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों होगा. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया. जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया.

    इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिमडेगा में पूर्व से प्रस्तावित एक और एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का भी करेंगे शिल्यानास. इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 31 टीमें भाग लेंगी. जिसकी शुरुवआत 20 अक्टूबर से और समापन 30 अक्टूबर को होगा. इसी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन भी किया जाएगा. जिसके लिए हॉकी इंडिया से कई चयनकर्ता भी उपस्थित रहेंगे.

    सिमडेगा में सब जूनियर चैंपियनशिप का हो चुका है आयोजन

    बता दें कि इससे पहले सिमडेगा में मार्च 2021 में राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हो चुका है. इसका सीधा प्रसारण विश्व के 192 देशों में यूट्यूब के माध्यम से किया गया था. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था.

    सिमडेगा में विशेष प्रशिक्षण शिविर

    सिमडेगा में खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर भी शुरू कर दिया गया है. तकनीकी पदाधिकारियों के ठहरने के लिए होटल की बुकिंग के लिए भी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को जिम्मेदारी दे दी गई है. जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भारत से 31 टीमो और 650 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है. इसी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का भी चयन किया जाएगा और सिमडेगा में आयोजित इस प्रतियोगिता से चयनित भारतीय टीम के सदस्य ही आने वाले ओलंपिक में खेलते हुए नजर आएंगे.

    इस प्रतियोगिता से उभरे थे सितारे

    2016 में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता रांची में हुई थी, उसी प्रतियोगिता से सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, अल्फा केरकेट्टा, अलका डुंगडुंग का चयन भारतीय टीम में किया गया था. सलीमा टेटे 2021 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के सदस्य रहीं थी, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके अच्छे खेल की तारीफ की थी.

    Hockey
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article24 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article बिहार में मुखिया प्रत्याशी समर्थकों ने पथराव किया, पुलिस ने की हवाई फायरिंग; नवादा में जबरन वोट डलवा रहा मुखिया प्रत्याशी गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल

    वरुण चक्रवर्ती बने ICC T20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज, अभिषेक शर्मा टॉप बल्लेबाज

    September 17, 2025
    खेल

    युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा नोटिस, सोनू सूद भी रडार पर

    September 16, 2025
    खेल

    पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

    September 14, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में नो एंट्री का उल्लंघन, लोगों ने किया सड़क जाम

    September 18, 2025

    आज धरती के पास से गुजरेगा विशाल एस्टरॉइड, लेकिन खतरे की कोई आशंका नहीं

    September 18, 2025

    भरनो में बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, छह घायल

    September 18, 2025

    राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”

    September 18, 2025

    नवजात शिशु का श’व नाले से मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.