Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 8:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कृषि उत्पादों के बिक्री के लिए बेहतर बाजार प्रबंधन पर हो फोकस: हेमन्त सोरेन
    झारखंड

    कृषि उत्पादों के बिक्री के लिए बेहतर बाजार प्रबंधन पर हो फोकस: हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में एकीकृत ई-मार्केट प्लेटफॉर्म एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक राज्य में कृषि एवं किसानों के कल्याण के लिए एक बेहतर कार्य योजना बनाए जाने तथा किसानों के आय वृद्धि पर केंद्रित रहा। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि यहां के किसानों के आय में वृद्धि करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। झारखंड के किसानों द्वारा उत्पादित वस्तुओं का उचित मूल्य उन्हें मिल सके इस निमित्त एक बेहतर बाजार प्रबंधन तैयार करने की आवश्यकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियों के आॅनलाइन बिक्री हेतु डिजिटल मार्केंिटग की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-मार्केट प्लेटफॉर्म एनसीडीईएक्स पायलट प्रोजेक्ट के तहत जल्द 4 से 5 जगहों का चयन करे तथा बेहतर कार्य योजना बनाकर संबंधित विभाग को रिपोर्ट समर्पित करे। मुख्यमंत्री ने ई-मार्केट प्लेटफॉर्म एनसीडीईएक्स के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनईएमएल समय-समय पर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कर्मियों तथा किसानों को आधुनिक तकनीकों का उपयोग किस प्रकार की जाए, इसका प्रशिक्षण देकर उनका क्षमतावर्द्धन करे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वनोपज अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस की खरीद-बिक्री के लिए एनईएमएल सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि० के साथ समन्वय बनाकर एक बेहतर बाजार प्रबंधन की सुविधा यहां के किसानों को उपलब्ध कराए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके इस निमित्त राज्य सरकार बाजार मैनेजमेंट पर बल दे रही है।

    इस अवसर पर एनईएमएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी मृगांक परांजपे ने मुख्यमंत्री के समक्ष कार्य योजना से संबंधित एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी रखा।

    श्री मृगांक परांजपे ने कहा कि एनईएमएल झारखंड सरकार के साथ साझेदारी कर राज्य के किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में अपनी भूमिका निभाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर राज्य के लाखों किसानों के जीवन स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने निमित्त हमारी संस्था प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

    इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि० के सीईओ श्री संजीव कुमार, सचिव जयप्रकाश शर्मा, एनईएमएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी मृगांक परांजपे, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यशवंत सिंह, सहायक मैनेजर रितेश कुमार सहित संबंधित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट में 25 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, 20 मॉडल स्कूल बनेंगे आवासीय विद्यालय
    Next Article रांची : विजय उरांव हत्याकांड का खुलासा, एक उग्रवादी गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में “स्वच्छता ही सेवा 2025” की तैयारी तेज, डॉ किरण कुमारी ने की बैठक

    September 11, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में आदिवासी अधिकारों के लिए भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, पूर्व मंत्री अमर बाउरी का मिला समर्थन

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम अब परिसंपत्तियों की करेगा जियो टैगिंग

    September 11, 2025
    Latest Posts

    अब CBSE छात्रों की डिटेल सुधारने की प्रक्रिया हुई आसान, आवेदन हुए शुरू…

    September 11, 2025

    रांची में “स्वच्छता ही सेवा 2025” की तैयारी तेज, डॉ किरण कुमारी ने की बैठक

    September 11, 2025

    जामताड़ा में आदिवासी अधिकारों के लिए भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, पूर्व मंत्री अमर बाउरी का मिला समर्थन

    September 11, 2025

    SSC कांस्टेबल भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को झटका

    September 11, 2025

    रांची नगर निगम अब परिसंपत्तियों की करेगा जियो टैगिंग

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.