Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के महान नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद मंगलवार को उनका आठवां (अष्ठमी) श्राद्ध कर्म पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कर्मकांड पूरे किए। यह कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और आदिवासी परंपरा के अनुसार आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा:
“झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!” इस श्रद्धांजलि पोस्ट को बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर और कमेंट किया, और अपने प्रिय नेता को याद किया।
झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! pic.twitter.com/IF99u1uDh8
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 12, 2025
Also Read : खनन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, लौह से लदा ट्रेलर जब्त, छोड़ने का दिया दबाव…