Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार चुनावी हार के डर से निजी शिक्षण संस्थानों को बना रही निशाना: प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    हेमंत सरकार चुनावी हार के डर से निजी शिक्षण संस्थानों को बना रही निशाना: प्रतुल शाहदेव

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 15, 2024Updated:November 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निजी शिक्षण संस्थानों को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार चुनावी हार से घबराकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. रांची के मारू टावर स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर राज्य पुलिस द्वारा प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में की जा रही छापेमारी अति निंदनीय है. उन्होंने इसे “शिक्षण संस्थानों में आतंक का माहौल बनाने का प्रयास” बताया.

    सरला बिरला और उषा मार्टिन विश्वविद्यालय पर रेड को बताया राजनीति प्रेरित

    प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि सरला बिरला विश्वविद्यालय और उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में हुई छापेमारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के इशारे पर हुई है. उन्होंने कहा, “झामुमो के प्रवक्ता ने 15 दिन पहले इन संस्थानों पर राजनीतिक टिप्पणी की थी, और अब वहां रेड पड़ गई. इससे स्पष्ट है कि पुलिस झामुमो की कठपुतली बन चुकी है.” उन्होंने यह भी कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय से कोई नकदी या चुनाव से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा होता है.

    छापेमारी में नियमों का उल्लंघन

    प्रतुल ने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान कोई सर्च वारंट नहीं दिखाया गया और न ही चुनाव आयोग का कोई आदेश प्रस्तुत किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने “एसएसपी के मौखिक आदेश” का हवाला देकर छापेमारी की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. यहां तक कि बिना किसी वारंट के विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. गोपाल पाठक के आवास में घुसकर बदसलूकी की गई.

    निजी संस्थानों को पंगु बनाने का प्रयास

    प्रतुल ने राज्य सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर हमला करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहद खराब है 96% मिडिल स्कूलों में पूर्णकालिक हेड मास्टर नहीं हैं और 68% शिक्षकों की नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है. उन्होंने कहा, “सरकार की अपनी शिक्षा व्यवस्था वेंटिलेटर पर है, लेकिन जो निजी संस्थान बेहतर काम कर रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और इसे उचित फोरम में उठाएगी. उन्होंने कहा, “हेमंत सरकार अपने फेयरवेल गिफ्ट के तौर पर शिक्षा व्यवस्था को पंगु बनाने में लगी है.” इस प्रेस वार्ता में भाजपा नेता तारिक इमरान भी मौजूद थे.

     

    उषा मार्टिन विश्वविद्यालय गोपाल पाठक चुनाव आयोग झामुमो झारखंड चुनाव झारखंड सरकार तारिक इमरान निजी विश्वविद्यालय पारा ​शिक्षक पुलिस छापेमारी प्रतुल शाहदेव भाजपा रांची राज्य पुलिस शिक्षण संस्थान शिक्षा व्यवस्था सरला बिरला विश्वविद्यालय हेमंत सरकार हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो विधायक दिनेश मरांडी ने भाजपा का दामन थामा
    Next Article पाकुड़ में शिवराज सिंह चौहान का रोड शो, आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम के लिए उमड़ी भीड़

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.