Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। रांची सहित कई जिलों में बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हैं, उड़ानों में बाधा आ रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट डायवर्ट
तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण रांची एयरपोर्ट पर दो फ्लाइटों को अन्य शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश हुई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने बताया है कि सिक्किम से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली ट्रफ लाइन झारखंड से होकर गुजर रही है। इसी कारण पूरे राज्य में भारी बारिश हो रही है।
15 सितंबर तक नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 सितंबर तक झारखंड में इसी तरह बारिश होती रहेगी। इसके बाद ही मौसम साफ होने की संभावना है। लोगों को फिलहाल सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Also Read : रांची-पूर्णिया के लिए नई हवाई सेवा शुरू, 17 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट