Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में भारी बारिश, तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश, तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची, सरायकेला खरसावां और धनबाद में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई। धनबाद में सबसे ज्यादा 86 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची में सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर में तेज धूप निकली, लेकिन शाम होते ही वज्रपात के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी थी।

    तीन जिलों में येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात का भी खतरा है। लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।

    प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता (AQI)

    • रांची : अधिकतम 29°C, न्यूनतम 22°C, AQI 76
    • जमशेदपुर : अधिकतम 33°C, न्यूनतम 24°C, AQI 80
    • धनबाद : अधिकतम 32°C, न्यूनतम 24°C, AQI 72
    • बोकारो : अधिकतम 32°C, न्यूनतम 24°C, AQI 70

    (नोट : ये आंकड़े गुरुवार, 11 सितंबर 2025 के हैं)

    मॉनसून ट्रफ दक्षिणी जिलों में सक्रिय

    मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ अब रांची से हटकर दक्षिणी जिलों, खासकर पूर्वी सिंहभूम की ओर बढ़ गया है। इस वजह से इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मॉनसून का यह दौर दक्षिणी जिलों में अधिक सक्रिय रहेगा। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Also Read : झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    Heavy rain in Jharkhand waterlogging in Ranchi-Dhanbad yellow alert issued for these three districts of Jharkhand झारखंड के इन तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी झारखंड में भारी बारिश रांची-धनबाद में जलजमाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 11 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बिहार के इस जिले में आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026
    क्राइम

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026
    Latest Posts

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये

    July 6, 2026

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.