Ranchi : झारखंड के 11 जिलों में गुरुवार (7 अगस्त) को कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा और पाकुड़ में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा, 8 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में भी गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।
Also Read : बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर
Also Read : पटना AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित
Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहेंगे
Also Read : दीवार गिरने से पांच बच्चे मलबे में दबे, दो की हालत नाजुक
Also Read : बिहार गौरव उद्यान का CM ने किया शिलान्यास, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 65 फीट ऊंची प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र
Also Read : प्रारूप मतदाता सूची पर किसी दल ने नहीं की आपत्ति : चुनाव आयोग