Ranchi : झारखंड में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में बीते 24 घंटों से बादल तो छाए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे गर्मी और उमस दोनों का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के उत्तरी जिलों में 3 और 4 जून को गरज के साथ बारिश हो सकती है। बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका और गिरिडीह में आज शाम हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में तेज धूप और लू का असर बना रहेगा।
राज्य में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ इलाकों में यह 31 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। केरल में मानसून की देरी का असर झारखंड पर भी पड़ा है, जिससे यहां मानसून के आने में थोड़ी और देरी हो सकती है। फिलहाल, रांची में 5 जून तक हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Also Read : झारखंड में गर्मी का कहर, रांची में बादल छाए लेकिन बारिश नहीं
Also Read : सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह पति संग पहुंची रामरेखा धाम, जिले की सुख-समृद्धि व शांति के लिए की पूजा