Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 7:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, लगातार बढ़ रहा तापमान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, लगातार बढ़ रहा तापमान

    Kajal KumariBy Kajal KumariFebruary 12, 2025Updated:February 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : फरवरी की शुरुआत के साथ ही झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन के समय तेज धूप और पछुआ हवाओं के कारण गर्मी का एहसास बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात की ठंडक अब भी बनी हुई है. हालांकि, अब लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिल रही है. राज्य का मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है, न तो अधिक सर्दी का सितम है और न ही अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है.

    हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है. तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का अधिक अहसास होगा. इस बीच, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी 2 दिनों के बाद गिरावट की संभावना जताई जा रही है.

    तापमान में बढ़ोतरी

    राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. रांची में उच्चतम तापमान 3.1 डिग्री बढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि डाल्टनगंज में तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

    फरवरी के अंत तक बढ़ सकता है तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में फरवरी के अंत तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और भी महसूस हो सकता है. सुबह और शाम के समय सर्द पछुआ हवा बहने से ठंडक बनी रहेगी, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी. अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से सतर्क रहने की आवश्यकता है.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 12 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    changing weather chilly westerly winds cold Cold Wave coolness Daltonganj February heat heat sensation jamshedpur jharkhand Meteorological Department ranchi sunlight temperature temperature drop temperature effect temperature rise Weather weather change westerly winds गर्मी गर्मी का अहसास जमशेदपुर झारखंड ठंडक डाल्टनगंज तापमान तापमान का असर तापमान में गिरावट तापमान में बढ़ोतरी धूप पछुआ हवा फरवरी बदलता मौसम मौसम मौसम परिवर्तन मौसम विभाग रांची शीतलहर सर्द पछुआ हवा सर्दी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 12 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article JEE Main 2025 Result : धनबाद के अभिमन्यु टिबड़ेवाल बने State Topper

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.