Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 1:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : बाढ़ संभावित इलाकों में बुजुर्गो, बच्चों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण
    बिहार

    बिहार : बाढ़ संभावित इलाकों में बुजुर्गो, बच्चों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या तो लगातार बढ़ ही रही है, इस बीच मानसूनी बारिश के कारण बाढ़ की आशंका को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सरकार ने बाढ़ आने से पूर्व ही वैसे संभावित इलाकों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराने की योजना बनाई है, जिससे बाढ़ के वक्त आने वाली परेशानियों को कम किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों के प्रभारी चिकित्सकों को बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं व दिव्यांगजनों का कोरोना जांच के लिए सैम्पल एकत्र करवाने के निर्देश दिए हैं।

    निर्देश में स्वास्थ्यकर्मियों को इनका ब्योरा एकत्र करने को कहा गया है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों के घरों के अलावा उनके संपर्क में आने वाले अन्य घरों में भी बच्चों, बुजुर्गो, गर्भवती महिलाओं व दिव्यांगजनों का हेल्थ सर्वेक्षण किया जाए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी लोगों के बुखार, सर्दी, खांसी व सांस लेने में परेशानी महसूस कर रहे लोगों की स्क्रीनिंग करेगी और इसकी सूचना अस्पताल के प्रभारी को प्रतिदिन देगी।

    डॉक्टरों व लैब टेक्नीशियनों की टीम चिन्हित किए गए बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं व दिव्यांगजनों का कोरोना जांच के लिए सैम्पल एकत्र करेगी और उसे जांच केंद्रों पर भेजेगी। ये सभी काम बाढ़ आने के पूर्व कर लिया जाएगा, जिससे बाढ़ के दौरान मरीजों को झेलनी नहीं पड़े।

    बिहार के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के द्वारा विशेष रणनीति के तहत कारोना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्तर पर अधिक से अधिक नमूना संग्रह करने को कहा गया है, जिससे संक्रमण की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा कांटैक्ट ट्रेसिंग कर संक्रमण की पहचान की जा रही है। कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों का उचित इलाज सुनिश्चित कराने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों में कोरोना जांच को लेकर विशेष सर्वेक्षण का निर्देश दिया है। कहा गया है कि बाढ़ संभावित इलाकों में दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों के घरों में बच्चों, बुजुर्गो, गर्भवती महिलाएं और दिव्यांगों के सस्थ्य की जांच की जाएगी। इसके लिए पहले सूची बनाई जाएगी। उसके बाद चिह्न्ति व्यक्तियों की कोरोना जांच की जाएगी।

    Bihar corona infected due to monsoon rains fear of flood Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाक की नापाक हरकत, पुंछ के बालाकोट में की गोलीबारी
    Next Article आज के भागदौड़ भरे तनावपूर्ण जिंदगी से राहत के लिए योग सबसे बड़ी दवा: उपायुक्त

    Related Posts

    बिहार

    बिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा : ऊर्जा सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिग बॉस 19 : सलमान खान ने की धमाकेदार अनाउंसमेंट, मनीष कश्यप और तेजप्रताप यादव को मिला बुलावा!

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    ऑनलाइन आवासीय प्रमाण-पत्र के लिए अजीबोगरीब आवेदन, भगवान से लेकर कौआ-मैना तक के नाम पर अर्जी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में महिला की संदिग्ध मौ’त, पति फरार

    August 2, 2025

    PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी, 9.70 करोड़ किसानों को मिला फायदा

    August 2, 2025

    बिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा : ऊर्जा सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

    August 2, 2025

    भारत रूस से तेल खरीद जारी रखेगा, अमेरिकी दबाव का असर नहीं

    August 2, 2025

    अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने फिर से शुरू किया केन शुगर का इस्तेमाल, जानिए क्या है ये और इसके फायदे

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.