Ranchi: उत्तराखंड के केदारनाथ के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुए हेलीकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हर साल केदारनाथ यात्रा में हादसे क्यों होते हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। उन्होंने खासकर सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर के उपयोग पर सवाल उठाए और पूछा कि आखिर इसे बंद क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की गंभीर विफलता बताया।
कब जागेगी केंद्र सरकार❓
उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर आज सुबह हुआ हेलीकॉप्टर हादसा दिल दहला देने वाला है। गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुई इस दुर्घटना में 7 श्रद्धालुओं, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस मर्मांतक हादसे ने मुझे झकझोर… pic.twitter.com/Z2mSeUHLzP
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) June 15, 2025
इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार को झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन वहां कभी भी ऐसी दुर्घटना नहीं होती। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार हर स्तर पर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है, जिसके कारण ऐसी अनहोनी नहीं होती। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
Also Read : जनता 20 साल पुरानी सरकार को नहीं चाहती है, अब गाड़ी बदलने की बारी है : तेजस्वी यादव
Also Read : संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है : कल्पना सोरेन
Also Read : पुराने MGM अस्पताल में सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं बंद, अब नए भवन में चालू होंगी सुविधाएं
Also Read : पंचायत सेवक मौ’त मामले में जांच के आदेश, DC ने बनाई जांच कमेटी
Also Read : बिहार SC आयोग ने लालू प्रसाद यादव को भेजा नोटिस… जानें क्यों
Also Read : अमेरिका पर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो पहले कभी नहीं देखा होगा : ट्रंप