Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 12:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में CRPF के 17 जवान डेंगू और 6 चिकनगुनिया से पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    झारखंड

    जमशेदपुर में CRPF के 17 जवान डेंगू और 6 चिकनगुनिया से पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज सामने आने लगे हैं. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. शहर से सटे मुसाबनी में स्थित CRPF कैंप के जवानों में डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण पाए गए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है.

    17 जवान डेंगू और 6 जवान चिकनगुनिया पीड़ित

    सीआरपीएफ के जवान जंगलों में अक्सर नक्सल विरोधी अभियान के तहत ड्यूटी पर रहते हैं. मुसाबनी CRPF कैंप में दर्जनों जवानों का एक साथ पीड़ित होना चिंता का विषय बना हुआ है. जानकारी देते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने बताया कि मुसाबनी स्थित CRPF कैंप में 95 जवानों का ब्लड सैंपल जांच किया गया है जिसमें CRPF के 17 जवान डेंगू से पीड़ित हैं, 6 जवान चिकनगुनिया से पीड़ित पाए गए हैं. 6 जवानों में डेंगू और चिकनगुनिया दोनों के लक्षण पाए गए हैं.

    लोगों को किया जा रहा जागरुक

    सिविल सर्जन ने बताया कि पीड़ित सभी जवानों का इलाज किया जा रहा है. सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया का केस बढ़ना चिंता का विषय जरूर है. जिसे देखते हुए फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है. स्थानीय निकाय से मदद ली जा रही है. इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को माइकिंग के जरिये जागरुक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बरसात में होने वाली इन बीमारियों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है. लोगों को साफ सफाई के अलावा जलजमाव पर ध्यान देना जरूरी है जिससे लार्वा पैदा न हो सके. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

    लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

    इस बीमारी के लक्षण के संदर्भ में सिविल सर्जन ने बताया कि सिर दर्द, बदन दर्द, जी मिचलाना, उल्टी और कमजोरी महसूस होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टर से इलाज कराने की जरूरत है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका: वेल्डिंग दुकान की आड़ में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन लोग हिरासत में
    Next Article हजारीबाग में विधायकों का प्रयास नहीं लाया रंग, मरीज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    Related Posts

    झारखंड

    Aadhaar card में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका…जानिये यहां

    July 22, 2025
    कोर्ट की खबरें

    युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पूर्व पार्षद असलम के तीन भाइयों की संपत्ति होगी कुर्क

    July 22, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    July 22, 2025
    Latest Posts

    गीता गोपीनाथ छोड़ेंगी IMF का दूसरा सबसे बड़ा पद, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में फिर बनेंगी प्रोफेसर

    July 22, 2025

    हरियाली तीज 2025 : जानिए इस खास पर्व का महत्व और पूजा विधि

    July 22, 2025

    Aadhaar card में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका…जानिये यहां

    July 22, 2025

    अब हर बूथ पर होंगे 1200 से कम वोटर, मतदाताओं को मिलेगी लंबी कतारों से राहत

    July 22, 2025

    युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पूर्व पार्षद असलम के तीन भाइयों की संपत्ति होगी कुर्क

    July 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.