Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 7:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वह खुद जेल होकर आए हैं, ऐसे में उनके पास नैतिकता नहीं है कि वे राज्य में सुधार कर सकें: गौरव भाटिया
    झारखंड

    वह खुद जेल होकर आए हैं, ऐसे में उनके पास नैतिकता नहीं है कि वे राज्य में सुधार कर सकें: गौरव भाटिया

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 15, 2024Updated:November 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने झारखंड में डेमोग्राफी बदलाव और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कांग्रेस और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखे आरोप लगाए हैं.

    बोकारो में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाटिया ने कहा कि जो लोग देश की संस्कृति का नाश कर रहे हैं और देश के लिए खतरा बन रहे हैं, उन बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कांग्रेस और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन इन घुसपैठियों को वोट बैंक मानते हैं और उनका समर्थन करते हैं.

    भाजपा प्रवक्ता ने सोरेन पर झारखंड की “माटी का सौदा” करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर है. भाटिया ने कहा, “हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. वह खुद जेल होकर आए हैं, ऐसे में उनके पास नैतिकता नहीं है कि वे राज्य में सुधार कर सकें.” उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी झूठे वादे और भ्रष्टाचार की गारंटी देती है. भाटिया ने झारखंड में कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए कहा कि “हेमंत सोरेन मस्त हैं, जबकि राज्य त्रस्त है.”

    एनडीए सरकार के आने का दावा

    भाटिया ने कहा कि झारखंड में आगामी चुनाव में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के अनुसूचित जनजातियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हक को नुकसान नहीं पहुंचने देगी.

    गुलाम अहमद मीर के बयान पर सवाल

    भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के बयान का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी से जवाब मांगा, जिसमें मीर ने कथित तौर पर कहा था कि “घुसपैठियों को भी 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा.” भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस बयान का खंडन नहीं किया, जो इसे कांग्रेस की सोची-समझी साजिश साबित करता है.

     

    अनुसूचित जनजाति एनडीए कांग्रेस गौरव भाटिया झारखंड झारखंड कानून व्यवस्था झारखंड चुनाव डेमोग्राफी बदलाव बांग्लादेशी घुसपैठ भाजपा भ्रष्टाचार राहुल गांधी स्थानीय निवासी हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में शिवराज सिंह चौहान का रोड शो, आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम के लिए उमड़ी भीड़
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 16 November 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.