Ranchi : रांची पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के इल्जाम में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम कुशेन्द्र मुण्डा और छोटेलाल पहान उर्फ करण पाहन हैं। दोनों सप्लायर को पुलिस ने उस वक्त पकड़ा जब उरुगुट्टू से होते पतरातु की ओर अवैध हथियार की खरीद बिक्री के लिए आ रहे थे। उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस वार्ता में दी।
SP ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कूटी पर सवार दो लोग हथियार खरीद-बिक्री के लिए निकले हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर खलारी DSP राम नारायण चौधरी की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के ताहिर अंसारी के ईंट भट्ठा के पास पहुंची तो काला एवं लाल रंग के एक स्कूटी पर सवार दो लोगों ने पुलिस को देखा और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर स्कूटी के डिक्की से एक अवैध देशी पिस्तौल जिसमें मैग्जीन लगा हुआ बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने बताया कि उन लोगों ने शौक के लिए हथियार खरीदा था। ये हथियार उन्होंने दागी किस्म के शख्स पप्पू अंसारी से 30 हजार में खरीदा था। पप्पू अंसारी ने हथियार तो दे दिया था, पर गोलियां नहीं दी थी। आज दोनों लड़के पप्पू अंसारी के पास गोलियां खरीदने जा रहे थे।
इन लोगों को पकड़ने में खलारी DSP राम नारायण चौधरी, ठाकुरगांव थानेदार विनीत कुमार, एसआई दिलीप कुमार, एएसआई सुरेश कुमार दास, हवलदार दमियानुस टोप्पो और सिपाही अशोक कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
Also Read : भाकपा माले की राज्य कमिटी बैठक संपन्न, 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प
Also Read : घर से शराब की खरीद-बिक्री करने वाला हरिश गिरफ्तार, 48 बोतल माल जब्त
Also Read : चलती ट्रेन की बेवजह खींची चेन, 102 यात्री को जाना पड़ा जेल