Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट ने शराब घोटाले में गिरफ्तार रांची के ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह के सील किए गए शोरूम को खोलने का आदेश दिया है। कोर्ट ने रांची और हजारीबाग में स्थित इन शोरूम को शुक्रवार, 10 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे तक खोलने का निर्देश दिया।
ACB ने सील किए थे शोरूम
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 28 सितंबर को नेक्स्जेन कंपनी के डायरेक्टर विनय कुमार सिंह के रांची में मिटोजेन, टाटा और हजारीबाग में नेक्स्जेन महिंद्रा शोरूम को सील कर दिया था। ACB ने जांच के दौरान इन शोरूम को सील करने का फैसला लिया था।
हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका
विनय कुमार सिंह ने शोरूम सील करने के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान उनके वकीलों निलेश कुमार, इंद्रजीत सिन्हा और ऋषभ कुमार ने तर्क दिया कि ACB को किसी की अचल संपत्ति सीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

Also Read : क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिली अंडरवर्ल्ड गैंग से धमकी, मुंबई पुलिस ने दो किया गिरफ्तार
Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला-2025 का उद्घाटन, समाज सेवा की सराहना की
Also Read : Gmail से Zoho Mail में डेटा ट्रांसफर करने का जानें आसान तरीका