Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 5:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग : भाजपा ने बदल दी राजनीति की संस्कृति और हमारे केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने सरकारी काम- काजों के तौर- तरीके को बदल दिया : जेपी नड्डा
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग : भाजपा ने बदल दी राजनीति की संस्कृति और हमारे केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने सरकारी काम- काजों के तौर- तरीके को बदल दिया : जेपी नड्डा

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2019No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • अबकी बार झारखंड में 65 पार तो जरुर होगा लेकिन हमारा 70 की ओर जाना होगा बेहतर- जेपी नड्डा
    • पार्टी की आँख- कान और आत्मा है आप सभी कार्यकर्ता, पार्टी के लक्ष्य को जिम्मेदारी समझकर कार्य करें, मंजिल जरुर मिलेगी- रघुवर दास
    • कार्यकर्ता अपने- अपने बूथों पर करें विशेष फोकस- लक्ष्मण गिलुआ
    • लोकसभा की तरह विधानसभा में भी कार्यकर्ता करें मुकाबला- जयंत सिन्हा
    • हर बार की तरह इस बार भी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में भाजपा का रहेगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- मनीष जायसवाल

    हजारीबाग : भाजपा का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बूथ- सह- शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मलेन शुक्रवार को प्रमंडलीय मुख्यालय जिला हजारीबाग के मटवारी स्थित गांधी मैदान परिसर में संपन्न हुआ| इसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जिले के सभी 23 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 07- 08 हज़ार बूथ सह शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता शामिल हुए| सम्मलेन का विधिवत उद्घाटन भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रिय अध्यक्ष जे० पी० नड्डा, सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास, सूबे की शिक्षा मंत्री नीरा यादव, झारखंड के भजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, कोडरमा सांसद अन्नपूर्ण देवी, सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य कई विधायक और संगठन के प्रमुख नेताओं ने संयुक्त रूप से पार्टी के आदर्श श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और पंडित दीनदयाल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया| तत्पश्चात स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे० पी० नड्डा का और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सीएम रघुवर दास का स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित डोकरा कला से निर्मित झारखंड के मानचित्र का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया| इसी कड़ी में सदर विधायक के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो का माला पहनाकर सभी का सामूहिक रूप से हजारीबाग की धरती पर स्वागत किया| कार्यक्रम में मंच संचालन स्नानीय थथजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप ने किया |

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकारी राष्ट्रिय अध्यक्ष जे० पी० नड्डा ने कहा की शक्ति की देवी मां छिन्नमस्तिका के पवित्र भूमि से हमारे पार्टी के शक्ति स्वरूपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है| उन्होंने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है की आप ऐसे विचारधारा से प्रभावित प्राटी के कार्यकर्ता है जिसे सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया आज सम्मान के नजर से देखती है| आज कोई भी राजनितिक दल हमारे साथ मुकाबला के लिए तैयार नहीं है| हम ऐसे दल से ताल्लुक रखते है जो अपना रिकॉर्ड खुद बनता है और खुद तोड़ता भी है| हमने महज 44 दिन के सदस्यता अभियान में अपने 11 करोड़ कार्यकर्ता को 17 करोड़ पंहुचा कर पुरे विश्व में कीर्तिमान रचा है| हमारे पार्टी में दुनिया की सबसे शक्तिशाली नेतृत्व क्षमता है| हमारे पास देश से लेकर एक- एक प्रदेश तक और प्रदेश से लेकर एक- एक इलाके तक नेतृत्व की पंहुच है| साफ़ नियत और शक्तिशाली नेतृत्व का ही नतीजा है की हमारी सरकार ने भारत की संस्कृति को सुदृढ़ करते हुए राजनितिक संस्कृति को ही बदल डाला है| उन्होंने कहा की पूर्व में हमारे देश और विभिन्न प्रदेशों में जातिवाद- परिवारवाद के आधार पर गठबंधन होता था और चुनाव लड़ी जाती थी लेकिन ऐसे महाठगबंधन से देश को हमारी पार्टी ने मुक्ति दिलायी| उन्होंने दुनिया में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बढ़ते ग्राफ और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी कार्यकार्ताओं को देते हुये इसे जन- जन तक पंहुचाने की सलाह दी| उन्होंने कहा की कुछ लोग जल, जंगल और जमीन के नाम पर अब भी झारखंड की जनता को बरगलाने में जुटे हैं लेकिन इनके पास न तो नियत है और न ही नेता| हमारे पास नेता भी है, नियत भी है, निति भी है और आप जैसे निष्ठावान और सम्पर्पित कार्यकर्ता भी है| हम आपके सहयोग से एकबार लोकसभा का इतिहास दोहराते हुए पुनः विधानसभा चुनाव में 65 पार तो करेंगे ही लेकिन हमारे लिए 70 पार की ओर कदम बढ़ाना जयादा बेहतर साबित होगा |

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा की पार्टी की आँख- कान और आत्मा है आप सभी कार्यकर्ता| पार्टी ने अबकी बार झारखंड विधानसभा चुनाव में 65 पार का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस लक्ष्य को अपना जिम्मेदारी समझकर सभी कार्यकर्ता पुरी निष्ठा और इमानदारी से कार्य करें सफलता जरुर मिलेगी| उन्होंने कहा की वर्तमान समय में नए भारत के साथ एक नए झारखण्ड का निर्माण हो रहा है| इसे कायम रखने के लिए डबल इंजन की सरकार बननी अतिआवश्यक है| उन्होंने कहा की इस देश में दो ही राजनितिक दल के राजनितिक विचारधारा थे| एक हमारी भाजपा और दुसरी बामपंथी दल के लेकिन वर्तमान समय में बामपंथियों का नक्सा दुनिया के मानचित्र से समाप्त होता दिख रहा है| भाजपा अपनी विचारधारा पर अटल है और निस्वार्थ रूप से कार्य करते हुए हिन्स्तान को वैभव के शिखर पर ले जा रहा है| वर्तमान समय में हमारी एनडीए गठबंधन की १७ राज्यों में सरकार है और भविष्य में पुरे हिंदुस्तान में हमारी पार्टी की विचारधारा जरुर गूंजेगी| उन्होंने कहा की भाजपा में परिवारवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का कोई जगह नहीं है यहाँ सिर्फ और सीर्फ जनहित और राष्ट्रहित के साथ सबका साथ, सबका विकास की बात होती है| उन्होंने कहा की राज्य गठन के पश्चात् 14 वर्षों तक झारखंड में कुशासन की सरकार थी जिसमें सिर्फ राज्य को लुटने का चारागाह बनाकर रखा लेकिन हमारी सरकार ने बेदाग़ होकर स्युशासन की एक स्थिर सरकार के जरिये राज्य को एक नई दिशा दी है| कार्यकर्ता 65 पार के लक्ष्य पर केंदित होकर अपना कार्य करें |

    झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा की नवंबर में विधानसभा चुनाव है और पार्टी ने 65 पार का लक्ष्य तय किया है| लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार पार्टी ने अबकी बार 300 पार का लक्ष्य दिया और आप सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर इसे हासिल किया ठीक उसी प्रकार विधानसभा में भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने बूथ को मजबूत करना अतिआवश्यक है| अपने बूथों को ए प्लस, बी प्लस कैसे करना है उसपर विशेष फोकस करना है| विगत लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की 68 विधानसभा में लीड करते हुए 12 लोकसभा पर अपना कब्ज़ा जमाई थी| उन्होंने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है की आनेवाले विधानसभा चुनाव में हम फीर विजयी होंगे और डबल इंजन की सरकार बनायेंगे |

    हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा की लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता डटकर मुकाबला करें आने वाला भविष्य हमारा ही है| बूथ में अधिक संघर्ष करें ओर जीत तो हमारी है ही लेकिन जीत के मार्जिन पर कार्यकर्ता बूथस्तर पर प्रतिस्पर्धा करें |

    स्वागत भाषण देते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हमारा सौभाग है की हमें इतने अतिथियों के आतिथ्य का सुअवसर प्राप्त हुआ| उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम रघुवर दास का मार्गदर्शन निश्चित रूप से झारखंड में पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने में मिल का पत्थर साबित होगा| उन्होंने यह भी कहा की हर बार की तरह इस बार भी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहेगा और हम फीर एकबार बार डबल इंजन की सरकार जरुर बनायेंगे |

    मौके पर विशेषरूप से, गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी, बाघमारा विधायक दुल्लू महतो, बरकट्ठा विधायक जानकी प्रसाद यादव, सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, जमुआ विधायक केदार हाजरा, गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, पूर्व सांसद रविन्द्र राय, यदुनाथ पाण्डेय, बीस सूत्री क्रियांवयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, संगठन के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, मेयर रोशनी तिर्की, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, कार्यक्रम के प्रभारी सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के चुनाव प्रभारी विनय कुमार लाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे |

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्री श्री बांधगड़ी दुर्गा पूजा पंडाल के पास से चार शूटर पकड़ाये, स्थानीय लोगो ने शूटरों की जमकर धुनाई, अस्पताल में चल रहा है इलाज
    Next Article हजारीबाग : 12 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Related Posts

    झारखंड

    नित्य योग से दूर होते हैं रोग और व्यक्ति रहता है मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ : डालसा सचिव

    June 21, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान जवान की सर्विस राइफल से चली गोली, मौके पर मौ’त

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    गोकुलनगर में घर तोड़ने के आदेश के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, DC की गाड़ी रोकने की कोशिश

    June 21, 2025
    Latest Posts

    झाड़ियों में मिली एक युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

    June 21, 2025

    नित्य योग से दूर होते हैं रोग और व्यक्ति रहता है मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ : डालसा सचिव

    June 21, 2025

    हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरा, फिर…

    June 21, 2025

    हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान जवान की सर्विस राइफल से चली गोली, मौके पर मौ’त

    June 21, 2025

    गोकुलनगर में घर तोड़ने के आदेश के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, DC की गाड़ी रोकने की कोशिश

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.