Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Nov, 2025 ♦ 9:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बंगलादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे : हसीना
    देश

    बंगलादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे : हसीना

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत एवं बंगलादेश के बीच अटूट एवं प्रगाढ़ संबंधों का गर्व व्यक्त करते हुए आज कहा कि बंगलादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को उनका देश कभी भुला नहीं सकता है और इसीलिए उन्हें हर बार भारत आने पर बहुत खुशी होती है।

    श्रीमती हसीना ने यहां राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत के बाद मीडिया से संक्षिप्त संवाद में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “भारत हमारा मित्र है। मैं जब भी यहां आती हूं ताे मुझे बहुत खुशी होती है क्योंकि बंगलादेश के मुक्ति संग्राम में भारत ने जो योगदान किया, उसे हमेशा याद करते हैं। हमारे बीच मैत्री संबंध हैं और हम एक दूसरे के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।”

    इससे पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती हसीना का गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में मेहमान नेता ने तीनों सेनाओं की संयुक्त टुकड़ी की सलामी गारद का निरीक्षण किया।

    इसके बाद श्रीमती हसीना राजघाट गयीं जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्वाह्न 11 बजे हैदराबाद हाउस में श्री मोदी एवं श्रीमती हसीना के बीच द्विपक्षीय शिखर बैठक होगी जिसमें परस्पर सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। शाम को श्रीमती हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी।

    श्रीमती हसीना एवं उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गुरुवार को स्वदेश लौटने के पहले अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने जाएंगे। मेहमान नेता सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचीं थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल शाम उनसे शिष्टाचार भेंट की थी। श्रीमती हसीना ने कल शाम को हज़रत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर ज़ियारत की थी।

    Latest news National news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब नीति मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से महाराष्ट्र तक कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापे
    Next Article बिहार : सारण में व्यवसायी से 60 लाख रूपये की संपत्ति की लूट

    Related Posts

    देश

    AIIMS CRE-4 भर्ती: 1386 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    November 15, 2025
    देश

    भाजपा नेता आरके सिंह पार्टी से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

    November 15, 2025
    देश

    पीएम मोदी गुजरात दौरे पर: अंत्रोली में बुलेट ट्रेन स्टेशन का लिया जायजा

    November 15, 2025
    Latest Posts

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस : जेजे में आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया जीवनदायिनी रक्तदान

    November 15, 2025

    समाज में समानता और पारदर्शिता बनाए रखना भी न्यायपालिका की जिम्मेदारी : जस्टिस सूर्यकांत

    November 15, 2025

    पाकुड़ में डीसी ने 150वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.