Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 4:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जून में जीएसटी राजस्व संग्रह 90917 करोड़
    देश

    जून में जीएसटी राजस्व संग्रह 90917 करोड़

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1.0 के तहत आर्थिक गतिविधियां शुरू किये जाने से जीएसटी राजस्व संग्रह में बढोतरी होने लगी है और इस वर्ष जून में यह 90917 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष में इसी महीने में संग्रहित 99940 करोड़ रुपये की तुलना में नौ फीसदी कम है।

    कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के बाद अप्रैल और मई महीने के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह के आधिकारक आंकड़े जारी नहीं किये गये थे। वित्त मंत्रालय ने आज यहां इस संबंध में जारी बयान में कहा कि इस वर्ष अप्रैल में 32294 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था जो अप्रैल 2019 में संग्रहित राजस्व की तुलना में मात्र 28 फीसदी था। इसी तरह से इस वर्ष मई में यह राशि 62009 करोड़ रुपये रही थी जो मई 2019 में संग्रहित राजस्व की तुलना में 62 फीसदी था।

    लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही जारी रखा गया था और विनिर्माण गतिविधियां भी पूरी तरह से बंद थी। पिछले महीने अनलॉक 1.0 के तहत धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा रही है जिससे जीएसटी राजस्व संग्रह में भी बढोतरी होने लगी है।

    मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जो राजस्व संग्रह हुआ है वह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 59 प्रतिशत है। हालांकि मई महीने के लिए जीएसटी रिटर्न भरने के लिए करदाताओं के पास अभी भी वक्त है।

    GST Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1984 दंगा : एक कैदी की अंतरिम जमानत से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
    Next Article बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में लिवाली से 500 अंक चढ़ा सेंसेक्स

    Related Posts

    देश

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    August 1, 2025
    जमशेदपुर

    GST नोटिस से घबराए जमशेदपुर के छोटे व्यापारी, पान और फल विक्रेताओं तक को मिली चेतावनी

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.