Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jun, 2025 ♦ 11:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में आज से शुरू हुई भव्य रथ यात्रा, ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था
    झारखंड

    रांची में आज से शुरू हुई भव्य रथ यात्रा, ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रथ यात्रा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     Ranchi : राजधानी रांची में पुरी (ओडिशा) की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन आज से शुरू हो गया है। यह रथ यात्रा 27 जून से 7 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

    रथ यात्रा और मेला आयोजन

    जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभारंभ पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। प्रभात तारा मैदान से रथ यात्रा आरंभ होकर शालीमार बाजार चौक तक जाएगी। इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। 10 दिनों तक चलने वाले मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण जैसे आयोजन भी होंगे।

    नो एंट्री और ट्रैफिक में बदलाव

    रथ यात्रा के मद्देनजर 27 जून से 7 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम रोड और पुराना विधानसभा रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    इसके अलावा

    • धुर्वा गोलचक्कर से पुराना विधानसभा रोड और प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक तक सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
    • तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कार और शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कार तक कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
    • प्रभात तारा से जगन्नाथपुर बाजार तक भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

    वैकल्पिक मार्ग

    • एचईसी, विधानसभा से आने वाले वाहन – तिरिल मोड़ होकर गंतव्य तक जाएंगे।
    • रिंग रोड से शहर की ओर आने वाले वाहन – जेएससीए स्टेडियम व शालीमार बाजार होकर गुजरेंगे।
    • धुर्वा की ओर से – प्रोजेक्ट भवन, चांदनी चौक होकर बिरसा चौक से शहर में प्रवेश करेंगे।

    पार्किंग की व्यवस्था

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तुपुदाना, हटिया, धुर्वा गोलचक्कर के पास खाली मैदान, प्रभात तारा मैदान, तिरिल हेलीपैड, शहीद मैदान, पुराना विधानसभा मैदान और मौसीबाड़ी गोलचक्कार के पास विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

    प्रशासन की अपील

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से रथ यात्रा महोत्सव का आनंद लें।

    Also Read : पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आज, इस्कॉन ने की विशेष तैयारियां

     

    alternative route Cultural Program Dhurva Roundabout Jagannath Rath Yatra Jharkhand news Lord Jagannath no entry Parking Arrangement Prabhat Tara Ground preparation for fair ranchi ranchi news Ranchi Traffic Plan Rath Mela 2025 Rath Yatra Rath Yatra Ranchi 2025 Religious event Shalimar Bazaar Traffic Arrangement जगन्नाथ रथ यात्रा झारखंड समाचार ट्रैफिक व्यवस्था धार्मिक आयोजन धुर्वा गोलचक्कर नो एंट्री पार्किंग व्यवस्था प्रभात तारा मैदान भगवान जगन्नाथ मेले की तैयारी रथ मेला 2025 रथ यात्रा रथ यात्रा रांची 2025 रांची रांची ट्रैफिक प्लान रांची समाचार वैकल्पिक मार्ग शालीमार बाजार सांस्कृतिक कार्यक्रम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आज, इस्कॉन ने की विशेष तैयारियां
    Next Article पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, थार सवार आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    बरही नदी पुल में फंसा बाइक सवार

    June 27, 2025
    देश

    पुरी में शुरू हुई भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

    June 27, 2025
    झारखंड

    ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, पत्नी का पैर क’टा, पति का हाथ…

    June 27, 2025
    Latest Posts

    प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    June 27, 2025

    बिहार के गयाजी में दुरंतो एक्सप्रेस में भीषण चोरी

    June 27, 2025

    देश में HNI निवेश को आकर्षित करने के लिए गिफ्ट आईएफएससी को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    June 27, 2025

    राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से की मुलाकात, कहा- दोनों पक्षों को सकारात्मक गति बनाए रखनी चाहिए

    June 27, 2025

    बरही नदी पुल में फंसा बाइक सवार

    June 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.