Ranchi: फॉरेस्ट ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (फोवा) ने 13 जुलाई को पलाश सभागार में सावन महोत्सव का भव्य और उल्लासपूर्ण आयोजन किया। पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और खेलों से सजे इस कार्यक्रम में सावन की हरियाली और त्योहार की रौनक खूब देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद फोवा की सदस्यों ने पारंपरिक झूले का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंगारंग नृत्य, संगीत की प्रस्तुतियों के साथ-साथ मनोरंजक खेलों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों और खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों से सजी-धजी नजर आईं, जिससे महोत्सव की शोभा और बढ़ गई।
कार्यक्रम की खास बात रही “सावन क्वीन” प्रतियोगिता, जिसमें श्रीमती विशाखा वर्मा को सावन क्वीन चुना गया।
फोवा की सदस्यों लीना रस्तोगी, रंजना सामंत, सीमा कुमार, रूचि उपाध्याय, रानू शाह, पूनम रंजन, सुनंदिता दास, रेखा राजपुरोहित, विशाखा वर्मा, नीमा लाखी, प्रियंका त्रिपाठी, महविश फातिमा, रमिता कंबोज और श्वेता चौधरी ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर फोवा अध्यक्ष श्रीमती रंजना सामंत ने कहा कि सावन का महीना हरियाली और ऋतु परिवर्तन का ही नहीं, बल्कि रिश्तों में रस घोलने का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रंजना सामंत, उपाध्यक्ष रुचि उपाध्याय, सचिव पूनम रंजन, संयुक्त सचिव सुनंदिता दास और कोषाध्यक्ष मीनू पांडियन के साथ वरिष्ठ सदस्य उषा सिन्हा, प्रमिला सिंह, माधवी चटर्जी, सुधा चौधरी, सिसली जयराम, उषा शर्मा, लीना गुप्ता, रीता विजय, दीप्ति नाटेश, अमिता बांकर और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।