Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 6:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»आम जनता के लिए खुल गया पटना म्यूजियम का नया गैलरी, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
    बिहार

    आम जनता के लिए खुल गया पटना म्यूजियम का नया गैलरी, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    म्यूजियम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : तीन साल के लंबे इंतजार के बाद पटना म्यूजियम, जिसे लोग प्यार से जादूघर भी कहते हैं, एक नए और आधुनिक अवतार में जनता के लिए खोल दिया गया है। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 158 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 10 हजार वर्ग फीट के नए भवन का उद्घाटन किया। इस नए भवन में गंगा गैलरी, पाटली गैलरी और स्कल्पचर गार्डन जैसे आकर्षण शामिल हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग किया गया है।

    गंगा गैलरी : शाहाबाद से संथाल तक गंगा की यात्रा

    गंगा गैलरी में गंगा नदी के उद्गम से लेकर बिहार के जीवन और संस्कृति पर इसके प्रभाव को दर्शाया गया है। यह गैलरी शाहाबाद से संथाल तक गंगा की 445 किलोमीटर की यात्रा को खूबसूरत कलाकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित करती है। गंगा के सात सांस्कृतिक क्षेत्रों शाहाबाद, मगध, सारण, अंग, तिरहुत्त, मिथिला और अंगुत्तराप के बारे में भी जानकारी दी गई है।

    पाटली गैलरी : मगध साम्राज्य का वैभव

    पाटली गैलरी में प्राचीन पाटलिपुत्र के जनजीवन, इतिहास और वैभव को जीवंत किया गया है। मेगास्थनीज और फाह्यान जैसे यात्रियों के विवरणों को कलाकृतियों और चित्रणों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। गैलरी में राजगीर से मगध साम्राज्य की भव्यता तक का सफर देखने को मिलेगा। खास आकर्षण है 16 फीट का पाटलिपुत्र शहर का रिप्लिका। इसके अलावा, आचार्य चाणक्य का होलोग्राम दर्शकों के सवालों का जवाब देगा। AI तकनीक से लैस यह होलोग्राम हिंदी और अंग्रेजी में सवालों के जवाब देगा, और जल्द ही मैथिली, भोजपुरी और विदेशी भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा।

    स्कल्पचर गार्डन : हिंदू और बौद्ध कला का संगम

    स्कल्पचर गार्डन को दो हिस्सों हिंदू और बौद्ध में बांटा गया है। इसमें 102 मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं। हिंदू गैलरी में शक्ति, शिव, विष्णु, ब्रह्मा, सूर्य और नाग आदि की मूर्तियां हैं, जबकि बौद्ध खंड में बुद्ध की प्रतिमा को केंद्र में रखा गया है। पाषाण मूर्तियां, मंदिरों के खंड, स्तूप और विभिन्न धर्मों से जुड़ी कलाकृतियां इस गार्डन की शोभा बढ़ा रही हैं।

    अन्य सुविधाएं

    नए भवन में 105 लोगों की क्षमता वाला सभागार, टू-डी प्रेक्षागृह, अस्थायी प्रदर्शनी गैलरी, रिसेप्शन, कैफेटेरिया, संग्रहालय कार्यालय, संरक्षण प्रयोगशाला और संग्रह भंडारण की सुविधा भी उपलब्ध है।

    Also Read : बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7.23 करोड़ मतदाता फॉर्म जमा

    CM Nitish Kumar gave the gift CM Nitish Kumar inaugurated it CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन CM नीतीश कुमार ने दी सौगात Grand inauguration of new gallery in Patna Museum Patna Museum's new gallery opened for the general public आम जनता के लिए खुल गया पटना म्यूजियम का नया गैलरी पटना म्यूजियम में नई गैलरी का भव्य उद्घाटन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, 5 घायल
    Next Article भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    तानाशाहों और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने वाली है बिहार की जनता : तेजस्वी यादव

    July 27, 2025
    बिहार

    वार्ड सदस्य के बेटे की ह’त्या, पेड़ से लटकी मिली बॉडी

    July 27, 2025
    बिहार

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी को मिली जान से मा’रने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

    July 27, 2025
    Latest Posts

    पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा

    July 27, 2025

    भाषाई अस्मिता की रक्षा के लिए मंच सरकार से लगातार लगाता रहेगा गुहार : कैलाश यादव

    July 27, 2025

    छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, चार इनामी नक्सली ढेर, हथियार बरामद

    July 27, 2025

    चाईबासा में भारी बारिश से कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड बहा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया निरीक्षण

    July 27, 2025

    चार युवकों के शोक संतप्त परिवार से मिले अर्जुन मुंडा, अधिकारियों को मुआवजा का दिया निर्देश

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.