Giridih (Goswami Nath) : 79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे शान के साथ फहराया गया। इस भव्य समारोह में झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडोतोलन किया। उनके साथ गिरिडीह के DC राम निवास यादव और पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार भी उपस्थित थे।
गिरिडीह में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा मैदान में भव्य समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फहराया तिरंगा#79thIndependenceDay #GiridihCelebration #FlagHoisting #SudivyaKumarSonu #JharkhandNews#GiridihNews @kumarsudivya @GiridihDc pic.twitter.com/HpYEwYGJXB
— Johar Live (@joharliveonweb) August 15, 2025
समारोह की शुरुआत में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, DC राम निवास यादव और पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने खुली जीप से परेड का निरीक्षण किया। परेड में गिरिडीह जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होम गार्ड जवानों, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परेड के पश्चात राष्ट्रगान की धुन के बीच मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने तिरंगे को सलामी दी और झंडोतोलन किया।
Also Read : मोरहाबादी में राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया ध्वजारोहण

Also Read : राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई, कहा- देशभक्तों का बलिदान कभी नहीं भूलेंगे
Also Read : बिहार विधानसभा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न, अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन
Also Read : चिराग पासवान ने NDA से अलग होने की खबरों को किया खारिज, कहा…
Also Read : मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात लुटेरा अरविंद सहनी, बिहार समेत कई राज्यों में दर्ज थे 22 संगीन मामले