Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में गोविंदपुर बना रणक्षेत्र, प्रेमी जोड़ के घर लौटने पर पंचायत में मारपीट
    झारखंड

    धनबाद में गोविंदपुर बना रणक्षेत्र, प्रेमी जोड़ के घर लौटने पर पंचायत में मारपीट

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2021Updated:November 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

    गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुबरीटांड गांव में बीते दिनों प्रेम प्रसंग में एक जोड़ा घर से भाग गया था. घर वापसी के बाद आज उसी मामले में गांव में पंचायत की जा रही थी. पंचायत के दौरान ही किसी बात को लेकर तूतू-मैंमैं शुरू हो गई. फिर देखते ही देखते पूरा इलाका रण क्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. प्रेमी इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया.

    पंचायत के दौरान मारपीट की घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस में सूचना पाकर तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल भिजवाया. डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि चार घायल को अस्पताल लाया गया है. जिसमें दो की हालत गंभीर है और दो को हल्की चोटें आई है. सभी का इलाज चल रहा है. फिलहाल गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है और पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में मिट्टी में दबने से 2 बच्चों की मौत, पड़ोसी ने पैसा देकर भेजा था मिट्टी लाने
    Next Article काेकर में UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    Latest Posts

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.