Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नेत्र चिकित्सकों को ट्रस्ट से जोड़ने का प्रयास करें: राज्यपाल
    झारखंड

    नेत्र चिकित्सकों को ट्रस्ट से जोड़ने का प्रयास करें: राज्यपाल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि बिहार आई बैंक को और प्रभावी एवं विश्वसनीय बनाने के लिए अधिक-से-अधिक अच्छे नेत्र चिकित्सकों को इस ट्रस्ट से जोड़ने का प्रयास करें।

    राज्यपाल ने आज राज भवन में बिहार आई बैंक ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मेडिकल फेसिलिटी विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने सभी ट्रस्टी से कहा कि वे आम जनमानस के हित में बिहार आई बैंक के विकास हेतु प्रतिबद्धता से कार्य करें। इस आई बैंक के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे, इसके लिये समर्पित रहें। उन्होंने इस आई बैंक को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए निदेश दिया।

    बैठक में विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव डा० नितिन कुलकर्णी, बिहार आई बैंक ट्रस्ट की सचिव डा० प्रोन्नति सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्याम शंकर दूबे, ट्रस्टी सिद्धार्थ घोष एवं श्री अजय कुमार जैन आदि उपस्थित थे।

    राज्यपाल ने सभी ट्रस्टी से कहा कि वे दूरदृष्टि दृष्टिकोण अपनाते हुए इस ट्रस्ट को और बेहतर कर मानव-कल्याण व परोपकार के मार्ग पर चलें। राज्यपाल ने दिवंगत नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० डी. एन. सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ लोग अपने कर्मों से दुनिया से जाने के बाद भी सदा पुनीत कार्यों के लिये याद किये जाते हैं। डॉ० सिंह ने अपने अमिट योगदान से इस ट्रस्ट की गरिमा को और बढ़ाने का कार्य किया। राज्यपाल ने कहा कि इस ट्रस्ट द्वारा आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सस्ते में नेत्र रोग उपचार की सुविधा प्रदान किया जाना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने ट्रस्ट को समय-समय पर आई कैम्प का आयोजन करने एवं मोतियाबिंद की जांच के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाने के लिए कहा।

    राज्यपाल ने कहा कि नवजात शिशुओं के आँखों की समस्या की नि:शुल्क जाँच करने की दिशा में ट्रस्ट द्वारा विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने सभी न्यासियों से कहा कि कोरोना महामारी के कारण भी कई लोगों की आँखों में समस्या देखी गई है, इस दौर में बच्चों के लिये ऑनलाइन क्लास ही विकल्प था। ऐसे में बच्चों के नेत्र की जाँच की दिशा में आई बैंक ट्रस्ट को ध्यान देने की आवश्यकता है।

    राज्यपाल ने कहा कि ट्रस्ट बिहार आई बैंक के प्रस्तावित अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का प्राक्कलन तैयार समर्पित तैयार करें। राज्यपाल ने ट्रस्ट को वित्तीय संसाधन की दिशा में भी ध्यान देने हेतु कहा ताकि आई बैंक निर्बाध गति से बेहतर करता रहे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के सभी सदस्य पूरे जोश, उत्साह, उमंग के साथ जनमानस के हित में कार्य करें तो कोई मुश्किलें प्रगति की राह में बाधा नहीं होगी इस अवसर पर दिवंगत नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० डी. एन. सिंह एवं छवि घोष (ट्रस्ट के पूर्व सचिव स्व० पी०के० घोष की पत्नी) की स्मृति में मौन भी रखा गया।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिकारीपाड़ा प्रखंड में अवैध पत्थर खदान में गिरकर ड्रिल मैन की मौत, एक कर्मी घायल
    Next Article अब कोई माई का लाल आस्था से खिलवाड़ नहीं कर सकता: योगी

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.