Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Jul, 2025 ♦ 1:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»सीनियर सिटिज़न्स के लिए सरकार ने शुरू की 7 खास योजनाएं, पेंशन से लेकर हेल्थ इंश्योरेंस तक मिलेगा लाभ…
    देश

    सीनियर सिटिज़न्स के लिए सरकार ने शुरू की 7 खास योजनाएं, पेंशन से लेकर हेल्थ इंश्योरेंस तक मिलेगा लाभ…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग हैं या आप स्वयं 60 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं तो आपके लिए राहतभरी खबर है। भारत सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 अहम योजनाएं शुरू की हैं जिनका उद्देश्य उन्हें आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा देना है। ये योजनाएं न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगी बल्कि रिटायरमेंट के बाद की ज़िंदगी को भी आसान बनाएंगी।

    जानिए कौन-कौन सी हैं ये 7 लाभकारी योजनाएं—

    1. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)
    60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग इस योजना में निवेश कर सकते हैं। 5 साल की इस स्कीम को 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 7.4% की आकर्षक ब्याज दर मिलती है और टैक्स में भी छूट का लाभ मिलता है।

    2. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
    LIC द्वारा संचालित यह योजना 10 साल के लिए होती है जिसमें 8% तक का रिटर्न और हर माह तय पेंशन की सुविधा मिलती है। अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।

    3. स्वास्थ्य बीमा योजनाएं

    सरकार ने बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कई हेल्थ इंश्योरेंस योजनाएं चलाई हैं जिनमें 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक का मेडिकल कवर दिया जाता है।

    4. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
    गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 साल या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को इस योजना में हर माह आर्थिक सहायता दी जाती है जो सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।

    5. राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम
    सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों को मुफ्त इलाज, दवाएं और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाती है। कुछ क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स भी सेवा देती हैं।

    6. वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना
    कम प्रीमियम में बेहतरीन कवरेज देने वाली इस योजना में कई गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है। कुछ वर्षों बाद पहले से मौजूद बीमारियों को भी कवर किया जाता है।

    7. अन्य पेंशन और निवेश विकल्प
    पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना, RBI सेविंग बॉन्ड्स और अटल पेंशन योजना जैसे विकल्प बुजुर्गों को सुरक्षित निवेश और नियमित आय का अवसर प्रदान करते हैं।

    निवेश से पहले ध्यान रखें ये बातें
    हर योजना की अलग शर्तें और लाभ हैं। निवेश करने से पहले अपनी उम्र, स्वास्थ्य, जरूरत और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखें। योजना की नियमावली जरूर पढ़ें और समय पर आवेदन करें।

    इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइटों, नजदीकी पोस्ट ऑफिस, बैंक या जन सेवा केंद्र (CSC) से प्राप्त की जा सकती है।

    Also read: जमशेदपुर से हर चौथे दिन गायब हो रहे नाबालिग, 80 फीसदी लड़कियों के भागने की ये है वजह…

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओड़िसा के कारोबारी से सिमडेगा में छिनतई, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    Next Article अपराध से पूर्व लोडेड हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद में अवैध कोयला खदान में हादसा, गिरिडीह के चार लोग दबे, NDRF कर रही रेस्क्यू

    July 23, 2025
    देश

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: ‘स्थापित प्रोटोकॉल’ का पालन कर पीड़ितों की पहचान की गई, यूके मीडिया रिपोर्ट पर भारत का जवाब…

    July 23, 2025
    देश

    आखिर कैसे बोनी कपूर ने बिना एक्सट्रीम वर्कआउट और जिम जाए 26 किलो वजन किया कम…

    July 23, 2025
    Latest Posts

    पैसे को लेकर बार-बार धमकी देने से आहत अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस

    July 23, 2025

    हाईवा चोरी कांड का खुलासा, टंडवा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार…

    July 23, 2025

    धनबाद में अवैध कोयला खदान में हादसा, गिरिडीह के चार लोग दबे, NDRF कर रही रेस्क्यू

    July 23, 2025

    राजेश मुंडा म’र्डर केस में दो और गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

    July 23, 2025

    झारखंड के ज़िलों में अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने की योजना को केंद्र की मंजूरी…

    July 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.