Patna : खेल में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार ने खेल विभाग में 824 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। यह राज्य के इतिहास में पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में खेल विभाग में बहाली होने जा रही है। खेल विभाग ने इस बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) और बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) को सिफारिश भेज दी है। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
इन पदों पर होगी बहाली :
पद | पदों की संख्या |
स्पोर्ट्स सर्विस कैडर अधिकारी | 33 |
स्पोर्ट्स ट्रेनर | 379 |
निम्नवर्गीय लिपिक (क्लर्क) | 53 |
राजगीर खेल अकादमी (ट्रेनर और क्लर्क) | 81 |
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना | 301 |
खेल अधीनस्थ सेवा संवर्ग में 380 पद स्वीकृत
बिहार खेल अधीनस्थ सेवा संवर्ग में 380 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 379 पद रिक्त हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए खेल विभाग ने BSSC को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
स्पोर्ट्स ट्रेनर और अधिकारियों के लिए सीधी भर्ती
स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके अलावा, बिहार स्पोर्ट्स सर्विस कैडर में 44 नए पद सृजित किए गए हैं, जिनमें से 33 पदों पर सीधी भर्ती और 11 पद प्रोन्नति के लिए आरक्षित हैं।
क्लर्क सेवा संवर्ग का गठन
खेल विभाग ने क्लर्क सेवा संवर्ग का गठन कर 80 पदों को मंजूरी दी है, जिनमें से 53 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती होगी। इसके अलावा, निम्नवर्गीय लिपिक के 10 पद और विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों के 48 पद भी पूरी तरह खाली हैं।
Also Read : ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 : भारत में होने वाले मैचों के वेन्यू में बदलाव, अब कहां… जानें
Also Read : NCST की नौ सदस्यीय टीम करेगी सूर्या हांसदा एनका’उंटर की जांच, 24 अगस्त को पहुंचेगी डकैता
Also Read : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार… जानें क्यों
Also Read : ‘पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर बने दिशोम गुरू की प्रतिमा’, विधानसभा में जयराम महतो ने की मांग
Also Read : मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्र ने की आत्मह’त्या, हॉस्टल रूम में जहर खाकर दी जान…