Ranchi : झारखंड में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप गहने खरीदने या बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा रेट जानना जरूरी है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी रविवार को सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।

रांची में आज 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,48,700 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। कल शाम 22 कैरेट सोना 1,57,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,65,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी 22 कैरेट सोने में 9,200 रुपये और 24 कैरेट सोने में 9,660 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, चांदी के दाम में भी बड़ी कमी देखी गई है। रांची में आज चांदी 3,50,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है, जबकि शनिवार को इसका भाव 4,15,000 रुपये प्रति किलो था। इस तरह चांदी के दाम में 65,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।
अन्य शहरों के भाव :
राज्य के अन्य जिलों में भी सोने और चांदी के दाम अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं। बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,52,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है, जबकि चांदी 2,90,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है, वहीं चांदी 2,92,370 रुपये प्रति किलो बिक रही है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,38,178 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,50,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बेचा जा रहा है। यहां चांदी का रेट 2,92,370 रुपये प्रति किलो है।

सोना खरीदते समय ध्यान दें :
सोने के गहने खरीदते समय उसकी शुद्धता जरूर जांचें। हमेशा हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी होती है, जिसकी जिम्मेदारी BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) की होती है।
Also Read : राम चरण और उपासना बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी




