Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 40 फोटो देख कर लड़की ने की आरोपी की पहचान
    देश

    आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 40 फोटो देख कर लड़की ने की आरोपी की पहचान

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    भोपाल : मध्य प्रदेश में भोपाल के अयोध्या नगर में एक आठ साल की बच्ची के साथ रेप हुआ। घटना उस समय की है, जब ये लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय आरोपी वहां आया। उसने बहाने से लड़की को कूड़े के कंटेनर के पास भेज दिया और वहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपनी नानी को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया। यह घटना अयोध्या नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बजे की है।

    बताया गया है कि 8 वर्ष की लड़की, जो अपने नाना-नानी के घर रहती है, वो घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान काली शर्ट पहने हुए एक आदमी वहां आया। 32 वर्षीय इस शख्स ने लड़की को पास की दुकान से ही पान मसाले का पाउच लाने के लिए कहा। जब लड़की वापस आई, तो उसने लड़की से ये पाउच कूड़े दान के डिब्बे के पास खड़े व्यक्ति को देने के लिए कहा। जैसे ही लड़की उधर पहुंची, तो आरोपी ने उसे कूड़े के डिब्बे के पीछे धकेल दिया और रेप करने के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए आठ टीम बनाई गईं। इसके साथ ही पीड़ित लड़की द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर अयोध्या नगर के जेजे कलस्टर में आने वाले करीब 40 संदिग्धों के फोटो खींचे गए। ये सभी फोटो पीड़ित लड़की को दिखाए गए, जिसमें से लड़की ने आरोपी की पहचान कर ली।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 33 वर्ष है, वह गुजरात का रहने वाला है और हाल में भोपाल में रह रहा था। वह शादीशुदा है, लेकिन पत्नी से अलग रह रहा था। घटना के बाद वह गुजरात भागने की फिराक में था, लेकिन रविवार को भोपाल में लॉकडाउन होने की वजह से वह भाग नहीं सका, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Latest news National news Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिल्मकार सागर सरहदी का 87 साल की उम्र में निधन, ‘चांदनी’ और ‘सिलसिला’ जैसी फिल्मों की लिखी थी स्क्रिप्ट
    Next Article देवघर : कारोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपयुक्त ने की लोगों से अपील, मास्क व साफ-सफाई का अनुपालन अत्यंत आवश्यक

    Related Posts

    कारोबार

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025
    देश

    छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली फिर सफलता, गजराला समेत 3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    राहत की खबर : देश में घट रहे कोरोना वायरस के एक्टिव मामले

    June 18, 2025
    Latest Posts

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    June 18, 2025

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025

    मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    June 18, 2025

    हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

    June 18, 2025

    पटना में नये SSP कार्तिकेय के शर्मा कल संभालेंगे पदभार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.